Bird Flu Cases: दुनियाभर में अभी तक कोरोना महामारी का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है कि ऐसे में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका में यह वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यह गायों और बकरियों के बीज ज्यादा देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने केरल में भी एक 4 साल की बच्ची में बर्ड फ्लू वायरस होने की पुष्टि की थी। अमेरिकी विशेषज्ञों की मानें तो कोविड के बाद अब बर्ड फ्लू दुनियाभर में दूसरी महामारी का रूप ले सकता है।
बन सकता है महामारी का कारण
बर्ड फ्लू की संक्रमण की रफ्तार और इससे होने वाली मृत्यू दर को देखते हुए यूनइडेट स्टेट के हेल्थ विशेषज्ञों ने इसपर चिंता जाहिर की है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने बर्ड फ्लू को लेकर चिंता जताई और कहा कि बर्ड फ्लू दुनिया की अगली महामारी बनकर उभर सकता है। इसके मामले अबतक कई देशों से सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में अब तक 9 करोड़ मुर्गियों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। अब यह कभी भी महामारी का रूप ले सकता है।
20 से 50 प्रतिशत के बीच हो सकती है मृत्यू दर
रॉबर्ट रेडफील्ड के मुताबिक कोरोनावायरस की मृत्यू की दर 0.6 प्रतिशत थी, लेकिन बर्ड फ्लू की मृत्यू दर 25 से 30 प्रतिशत के बीच हो सकती है। देखा जाए तो यह आंकड़ा कोविड से कई गुना ज्यादा है। इस वायरस की चपेट में आने पर इंसान की मौत हो सकती है। इस वायरस की पुष्टि जानवरो में ज्यादा हो रही है। अबतक यह वायरस जानवरों की कई तरह की प्रजातियों को प्रभावित कर चुका है।
इसे भी पढ़ें - Bird Flu: बर्ड फ्लू होने पर शरीर में क्या होता है? जानें किन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
भारत में भी मिले मामले
भारत अबतक बर्ड फ्लू की चपेट में आने से बचा था, लेकिन पिछले दिनों एक बच्चे के संक्रमित होने के बाद भारत में यह बर्ड फ्लू का दूसरा मामला बन चुका था। बता दें कि भारत में बर्ड फ्लू (H9N2) का पहला मामला साल 2019 में सामने आया था। यह वायरस जिस तरह से जानवरों की प्रजातियों में फैल रहा है, यह ठीक उसी तरह से इंसानों से इंसानों में फैलने की भी क्षमता रखता है।