कांगो में एमपॉक्स से अबतक हो चुकी है 629 लोगों की मौत, जानें इस वायरस से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स

Mpox Outbreak in Congo: कांगो में अबतक एमपॉक्स के कारण 629 लोगों की मौत हो चुकी है। आइये जानते हैं इस वायरस से जुड़े कुछ लेटेस्ट अपडेट्स।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कांगो में एमपॉक्स से अबतक हो चुकी है 629 लोगों की मौत, जानें इस वायरस से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स


Mpox Outbreak in Congo: एमपॉक्स का कहर दुनियाभर में लगातार जारी है। यह वायरस अधिकांश देशों को अबतक अपनी चपेट में ले चुका है। एमपॉक्स के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। हाल ही में इसके नए स्ट्रेन क्लेड 1b की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से यह लगातार कहर बरपा रहा है। हालांकि, भारत में अभीतक एमपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इससे बचने के लिए तैयारियां बढ़ा दी गई हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पेशेवर से इस वायरस का पांचवा मामला पाया गया है। एमपॉक्स के कारण अबतक कांगो में 629 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कांगो में अबतक 629 लोगों की हुई मौत 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ डॉ. टेड्रॉस घेब्रेयसस ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) पर आकर एक वीडिया के जरिए एमपॉक्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांगो में अबतक 629 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 अगस्त तक यह मामले 570 थे। घेब्रेयसस के मुताबिक इस साल कांगो में 18 हजार से भी ज्यादा मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। पिछले कुछ हफ्तों से एमपॉक्स के नए स्ट्रेन के मामले भी तेजी से दुनियाभर में फैल रहे हैं। 

एमपॉक्स के नए स्ट्रेन के मामले भी बढ़े 

एमपॉक्स के नए स्ट्रेन के मामले भी देश-विदेश में तेजी से फैल रहे हैं। इसके कारण पिछले कुछ हफ्तों में इससे होने वाली मौत की संख्या भी बढ़ा है। अब तक इस स्ट्रेन के 258 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से बुरुंडी, रवांडा, युगांडा, थाईलैंड, स्विटजरलैंड और केन्या में इसके कई मामले देखे जा चुके हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ इस वायरस से निपटने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहा है। जिसके तहत वैक्सीन की डिलीवरी भी जल्द ही की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें - Mpox Outbreak in Hindi: थाईलैंड में मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन, एशिया में पहली बार सामने आया संक्रमण का मामला

एमपॉक्स के लेटेस्ट अपडेट्स 

एमपॉक्स से निपटने और इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत के कई राज्यों में आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। यही नहीं, इसका टेस्ट करने के लिए आरटी-पीसीआर किट भी लॉन्च की गई है। पाकिस्तान में एमपॉक्स का पांचवा मामला मिलने के बाद एयरपोर्ट में निगरानी बढ़ाने के साथ ही भारत में भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 

Read Next

बाइक से अकेला लेह ट्रिप पर निकला था नोएडा का युवक, ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version