Unhealthy Heart Signs: हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें अनदेखा

Unhealthy Heart Signs: स्वस्थ रहने के लिए हृदय को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जो अस्वस्थ हृदय का संकेत देते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Unhealthy Heart Signs: हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें अनदेखा


Signs of Unhealthy Heart in Hindi: हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। जब हृदय स्वस्थ रहता है, तो हम भी लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। लेकिन हृदय के साथ थोड़ी सी भी गड़बड़ी हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर देता है। जब हमारा हृदय अस्वस्थ होता है, तो ऐसे कुछ लक्षण नजर आते हैं जो सामान्य नहीं होते हैं। इस दौरान व्यक्ति को सीने में दर्द, थकान और पसीना आना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। चलिए जानते हैं अनहेल्दी हार्ट के कुछ लक्षण (Symptoms of Unhealthy Heart)-

1. सीने में बेचैनी- Chest Discomfort in Hindi

सीने में दर्द या बेचैनी दिल की बीमारी का सबसे आम लक्षण होता है। छाती में दर्द, जकड़न और दबाव महसूस होना दिल के दौरे के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि बिना सीने में दर्द के भी दिल का दौरा पड़ सकता है।

2. अपच और पेट दर्द- Abdominal Pain in Hindi

दिल के बीमार होने पर आपको थकान महसूस हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को मतली, अपच और पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है। इतना ही नहीं इस समय उल्टी की समस्या भी हो सकती है। वैसे तो इनका दिल से कोई संबंध नहीं लगता है, लेकिन हार्ट अटैक के दौरान ऐसा हो सकता है। इसलिए आपको इन लक्षणों को भी सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।

unhealthy heart

3. बांह में दर्द का फैलना- Arm Pain in Hindi

शरीर के बाईं तरफ दर्द होना भी हृदय अस्वस्थ होने का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में दर्द छाती से शुरू होता है, नीचे की तरफ दर्द बढ़ता है। कुछ लोगों को यह दर्द बांह तक भी फैलता है। यह भी अस्वस्थ हृदय का संकेत होता है।

4. चक्कर आना- Dizziness in Hindi

वैसे तो डिहाइड्रेशन की वजह से भी चक्कर आ जाते हैं। लेकिन यह अस्वस्थ हृदय का भी लक्षण हो सकता है। अगर आपको अचानक से चक्कर आते हैं, सांस लेने में तकलीफ होती है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। क्योंकि आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हमारा हृदय उस तरह से पंप करने में सक्षम नहीं होता है, जिस तरह से इसे करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - सीने के दाईं तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण और इलाज के तरीके

5. गले या जबड़े में दर्द

वैसे तो गले या जबड़े में दर्द दिल से संबंधित नहीं है। यह सर्दी या साइनस की वजह से होता है। लेकिन कई बार सीने में दर्द या दबाव के कारण भी दर्द गले या जबड़े तक फैलता है, यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

6. बहुत जल्दी थक जाना

अगर आप सीढ़ियां चढ़ने, चलने-फिरने या थोड़ा सा काम करने के बाद थक जाते हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। अत्यधिक थकावट, कमजोरी हृदय रोग का लक्षण हो सकता है, खासकर महिलाओं में। इसलिए अगर आप जल्दी थक जाती हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

unhealthy heart

7. खर्राटे लेना

सोते समय थोड़ा खर्राटे लेना सामान्य है। लेकिन असामान्य रूप से जोर से खर्राटे लेना जो हांफने या घुटन की तरह लगता है, स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। वह तब होता है जब आप रात में सोते समय कई बार संक्षिप्त क्षणों के लिए सांस लेना बंद कर देते हैं। यह दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसलिए आपको इस लक्षण को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

8. पसीना आना

बिना किसी काम, वर्कआउट के बहुत ज्यादा पसीना आना दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हृदय रक्त को सही तरह से पंप करने में असमर्थ होता है तो पसीना आने लगता है। यह लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

इसे भी पढ़ें - 30-40 की उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? डॉक्टर से जानें क्या गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

9. लंबे समय से खांसी होना

अगर आपको लंबे समय से खांसी है, जो सफेद या गुलाबी बलगम पैदा करती है, तो यह दिल की विफलता का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब हृदय शरीर की मांगों को पूरा नहीं कर पाता है। जिससे रक्त फेफड़ों में वापस रिसने लगता है। 

10. सूजन

अगर आपके पैर और टखनों में सूजन है, तो यह भी हृदय अस्वस्थ का लक्षण होता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका हृदय रक्त को प्रभावी ढंग से पंप नहीं कर पा रहा है। दरअसल, जब हृदय तेजी से पंप नहीं कर पाता है, तो रक्त नसों में वापस आ जाता है और सूजन का कारण बनता है। इसलिए अगर आपको पैरों में सूजन हो, तो इस नजरअंदाज न करें।

11. दिल की अनियमित धड़कन 

जब आप नर्वस या उत्साहित होते हैं, तो हार्ट बीट का तेज होना सामान्य है। लेकिन अगर आपको अक्सर ही ऐसा महसूस होता है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। दिल का अधिक बार धड़कना भी हृदय रोग का संकेत हो सकता है।

अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण नजर आए, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह अनहेल्दी हार्ट के लक्षण होते हैं, इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

Read Next

World Heart Day 2023: विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और थीम

Disclaimer