World Heart Day 2023: विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और थीम

World Heart Day 2023: लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए 29 सितंबर को हर साल विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Heart Day 2023: विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और थीम

World Heart Day 2023: हृदय रोग, दुनियाभर में मृत्यु का सबसे आम कारण है। हृदय रोगों ने हर साल लगभग 17 मिलियन लोगों की मृत्यु होती है। इनमें से अधिकतर मौतें कोरोनरी हृदय रोग या स्ट्रोक की वजह से होती हैं। जेनेटिक, खराब खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज की कमी और धूम्रपान करना आदि हृदय रोग के मुख्य कारण होते हैं। दुनियाभर में हृदय रोगों के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। जब हृदय स्वस्थ होता है, तो व्यक्ति हेल्दी महसूस करता है। वहीं, जब हृदय से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, तो संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। ऐसे में लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए 29 सितंबर को हर साल विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस लेख में जानते हैं विश्व हृदय दिवस का इतिहास, महत्व और थीम-


इस पेज पर:-


विश्व हृदय दिवस का इतिहास- World Heart Day History in Hindi

विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बाई डी लूना द्वारा पेश किया गया था। दुनिया में पहला विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया। इसके बाद, 2012 में 2025 तक 25 प्रतिशत वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें- World Heart Day: हार्ट मसल्स के सख्त होने पर बढ़ सकता है हार्ट फेलियर का जोखिम, जानें कैसे होता है इसका इलाज

world heart day 

विश्व हृदय दिवस का महत्व- World Heart Day Significance in Hindi

हृदय मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हृदय के खराब होने पर व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। ऐसे में हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। हर साल दुनियाभर में लाखों लोग हृदय रोगों से अपनी जान गंवाते हैं। ऐसे में लोगों के बीच हृदय को मजबूत बनाए रखने की सलाह देने के लिए विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में लोगों को हृदय स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के उद्देश्य से विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग, हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होने वाली मौतों के सबसे आम कारण हैं। विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है, जिससे लोगों को हृदय रोगों से बचाया जा सके और इससे होने वाले मृत्यु दर को कम किया जा सके।

इसे भी पढ़ें- World Heart Day 2023: हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाले रिस्क फैक्टर्स कौन-कौन से हैं? जानें डॉक्टर से

विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम- World Heart Day Theme in Hindi

इस साल विश्व हृदय दिवस की थीम यूज हार्ट, नो हार्ट (Use Heart, Know Heart)। यानी हृदय का उपयोग करें और हृदय को जानें। यह दिन सभी लोगों को अपने दिल का ख्याल रखने की याद दिलाता है। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा, सिर्फ डाइट के सहारे कम किया जा सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version