Expert

पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, डाइट में करें शामिल

Food Combinations To Improve Gut Health: कुछ फूड्स का कॉम्बिनेशन पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जानें बेहतर गट हेल्थ के लिए 5 फूड कॉम्बिनेशन।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, डाइट में करें शामिल


स्वस्थ पेट संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है। अगर आपका पेट स्वस्थ है तो सभी रोग आपसे दूर रहते हैं। आपके पेट को स्वस्थ रखने में आपकी आंत कितनी स्वस्थ है इसकी अहम भूमिका होती है। क्या आप जानते हैं कुछ फूड्स का कॉम्बिनेशन आपके आंतों और पेट को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। यह न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, बल्कि पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं। हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि हमारे द्वारा खाए जाने वाला भोजन और जीवनशैली आपके गट हेल्थ पर सीधा प्रभाव डालते हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ का ख्याल नहीं रखते हैं तो कई पेट संबंधी समस्याएं पैदा हो सकतीं हैं। इस लेख में हम आपको आंत और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए 5 फूड कॉम्बिनेशन (Food Combinations To Improve Gut Health In Hindi) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

पेट के लिए हेल्दी रखने के लिए 5 फूड कॉम्बिनेशन (Food Combinations To Improve Gut Health In Hindi)

1. समक कर्ड राइस (Samak Curd Rice)

यह एक अच्छा प्रोबायोटिक और एंटीबायोटिक फूड है, जो आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है और सूजन से लड़ने में मददगार है। दही आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ावा देती है जो भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करते हैं। गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए डाइट में समक कर्ड राइस को शामिल करना एक अच्छा विकल्प है।

Food Combination To improve Gut Health In Hindi

2. फर्मेंटेड डोसा के साथ नारियल की चटनी (Fermented Millet Dosa With Coconut Chutney)

फर्मेंटेड डोसा के साथ नारियल की चटनी का सेवन आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन फूड कॉम्बिनेशन है। फर्मेंटेड फूड्स आंत के माइक्रोफ्लोरा को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में लैक्टिक एसिड और आंत के पीएच स्तर को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इस तरह यह आंत को सेहतमंद रखने में सहायक है। हालांकि डोसा और नारियल की चटनी का यह कॉम्बिनेशन कितना ज्यादा फायदेमंद होगा यह काफी हद तक गुणवत्ता और इसे बनाने के लिए उपयोग किए गए फैट की मात्रा पर निर्भर करता है।

इसे भी पढें: तरबूज को फ्रिज में रखने की न करें गलती, एक्सपर्ट से जानें ठंडा करके तरबूज खाने के नुकसान

3. ज्वार के दलिया के साथ अचार (Jowar Daliya With Pickle)

ज्वार में डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही फाइबर एक बल्किंग एजेंट है जो मल को पाचन तंत्र से आसानी से गुजरने में मदद करता है। यह पेट की कई समस्याओं जैसे दस्त, सूजन, पेट दर्द और कब्ज जैसी स्थितियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

4.  सलाद के साथ एक बड़ा चम्मच किमची (Salad with 1 Tbsp Kimchi)

किमची सलाद आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें लाखों लैक्टोबैसिलस होते हैं जिन्हें अच्छे बैक्टीरिया के रूप में भी जाना जाता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। कब्ज की समस्या दूर होती है और मल त्याग आसानी से होता है। इसमें मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया आम तौर पर हमारे पाचन तंत्र में रहते हैं। साथ ही इसमें डाइट्री फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे यह आपकी आंत के लिए एक बेहतरीन फूड बन जाता है।

इसे भी पढें: रात में नारियल पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी खासियत

5. सलाद के साथ एक छोटी चम्मच सेब का सिरका (Salad With 1 tsp Apple Cider Vinegar)

हम सभी जानते हैं कि कच्ची सब्जियों का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही सेब का सिरका पाचन के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह पेट के लिए एक बेहद जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। इनके सेवन से खाना ठीक से न पचने, गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। वहीं कच्ची सब्जियों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो आपके आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

तरबूज को फ्रिज में रखने की न करें गलती, एक्सपर्ट से जानें ठंडा करके तरबूज खाने के नुकसान

Disclaimer