Citrus Fruits In Gut Issues: हमारी आंते पाचन तंत्र का जरूरी हिस्सा होती है। अगर आंते यानी गट हेल्थ ठीक नहीं है, तो आपको कई समस्याएं एक साथ हो सकती हैं। गट हेल्थ खराब होने पर खाना ठीक से नहीं पच पाता है। ऐसे में पेट में डाइजेस्टिव एसिड बढ़ जाता है। इसके कारण कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपकी डेली डाइट में जंक और प्रोसेस्ड फूड भी शामिल हैं, तो आपकी गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। जो भी चीजें पेट में एसिड बढ़ाने की वजह बनती हैं वो गट हेल्थ को नुकसान कर सकती हैं। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से भी पेट में एसिड बढ़ सकता है। लेकिन क्या आंतों से जुड़ी समस्याओं में खट्टे फल खाने नुकसानदायक होते हैं? इस बारे में ज्यादा समझने के लिए हमने बात कि नोएडा एक्सटेंशन के यथार्थ हॉस्पिटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ मनिष कुमार तोमर से।
क्या गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में खट्टे फल खाने चाहिए? Is it safe to eat citrus fruits during gut issues
खट्टे फलों जैसे कि संतरे, नींबू, मौसमी और ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी पाया जाता है। इन फलों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह से विटामिन्स मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व गट हेल्थ के साथ हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। खट्टे फल गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें सोल्यूबल फाइबर मौजूद होता है जिससे गट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। गट में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन संबंधित समस्याएं कम होती हैं। खट्टे फलों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करते हैं। इससे गट लाइनिंग और ओवरऑल गट हेल्थ को फायदा होता है। लेकिन पाचन से जुड़ी कुछ स्थितियों में खट्टे फल नुकसान कर सकते हैं। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पेट में एसिड बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें- खट्टे फलों में छुपा है अच्छी सेहत का राज, जानें क्यों करना चाहिए इनका सेवन
किन लोगों को खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए? Who Should Not Consume Citrus Fruits
एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न- Acid Reflux and Heartburn
जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है उन्हें खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके कारण पेट में एसिड बढ़ सकता है और सीने में जलन हो सकती है। अगर आपको एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्याएं रहती हैं, तो आपको खट्टे फलों का सेवन कम करना चाहिए। अगर आप खट्टे फल खा रहे हैं तो हमेशा खाना खाने के बाद खाएं।
गेस्ट्रिक और अल्सर- Gastritis or Ulcer
जिन लोगों को गेस्ट्रिक यानी पेट की परत पर सूजन रहती है, उन्हें खट्टे फलों से सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को पेट में अल्सर की समस्या है उन्हें भी खट्टे फल खाने से परेशानी हो सकती है। इन फलों में एसिड अधिक होता है जिस कारण पेट में सूजन और अल्सर की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको ये समस्याएं रहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही खट्टे फल डाइट में शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें फायदेमंद फूड्स
गट सेंसिटिविटी और आईबीएस- Gut Sensitivity or IBS
इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या में खट्टे फल नुकसान कर सकते हैं। क्योंकि इन समस्याओं में पेट में एसिड अधिक हो जाता है। ऐसे में खट्टे फल खाने से पेट में एसिड ज्यादा बढ़ सकता है। खट्टे फल खाने के कारण उन्हें ब्लोटिंग, पेट में दर्द, डायरिया या आईबीएस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लेख में हमने जाना कि गट हेल्थ के लिए खट्टे फल फायदेमंद होते हैं। लेकिन जिन लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां रहती हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करना चाहिए।