
Gut Friendly Foods in Changing Weather in Hindi: बदलते मौसम में हम सभी लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। दरअसल, बदलते मौसम में लोग फास्ट फूड और जंक फूड्स का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं। इसका असर गट हेल्थ पर भी पड़ता है। इस मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपको गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए इन फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए।
बदलते मौसम में गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे ये फूड्स- Gut Friendly Foods in Changing Weather in Hindi
1. फलों का सेवन करें
वैसे तो आपको हर मौसम में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन बदलते मौसम में फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फलों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में आप अमरूद, संतरा, मौसंबी, आंवला या नींबू का सेवन जरूर करें। इन फलों में विटामिन सी भी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
2. सब्जियों का जूस पिएं
बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आपको सब्जियों का जूस जरूर पीना चाहिए। इस मौसम में आप पालक, टमाटर, लौकी, सफेद कद्दू आदि का जूस पी सकते हैं। इन सब्जियों का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, गट हेल्थ भी बेहतर बनती है। इससे आपकी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
3. ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें
बदलते मौसम में आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में आप बादाम, अखरोट, किशमिश, तिल के बीज या चिया चीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप खजूर या अंजीर का सेवन कर सकते है।
4. अदरक और लहसुन का सेवन करें
अदरक और लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। बदलते मौसम में आपको अदरक और लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका वायरल और सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव होगा।
इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ में सुधार करने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पाचन रहेगा दुरुस्त
5. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। आप पालक, सरसों, बथुआ, केल और ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version