-1761102702199.webp)
Breakfast Options For Leaky Gut: लीकी गट एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें छोटी आंत की परत यानी लाइनिंग इतनी कमजोर हो जाती है कि इससे टॉक्सिंस, बैक्टीरिया और अधपचा खाना खून में घुल जाते हैं। इसकी वजह से शरीर में सूजन, कमजोर इम्यूनिटी और कई अन्य समस्याएं हो जाती हैं, जैसे पाचन की दिक्कतें, थकान और त्वचा से परेशानियां होने लगती हैं। इसका मतलब साफ है कि अगर किसी को लीकी गट की दिक्कत है, तो उन्हें अपने खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। उन्हें इस बात को लेकर कॉन्शस रहना चाहिए कि उन्हें अपने नाश्ते में किस तरह की चीजें शामिल करनी हैं। यह इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी माना जाता है। यह व्यक्ति को पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। बहरहाल, इस लेख में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की मदद से जानते हैं कि लीकी गट होने पर नाश्ते के रूप में क्या खाएं।
लीकी गट होने पर नाश्ते में क्या खाएं?- Leaky Gut Diet Breakfast
ओटमील
ओटमील को दूध या पानी में मिलाकर इसमें कई तरह के फलों को काटकर डाला जा सकता है। इसमें ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे फल शामिल कर सकते हैं। कुछ लोग इसमें चिया सीड्स और और चुटकी भर दालचीनी का पाउडर मिक्स करते हैं। लीकी गट के लिए यह मिश्रण काफी उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक्स, विटामिन और फाइबर है। इससे गट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।
इसे भी पढ़ें: लीकी गट सिंड्रोम से राहत के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें
स्मूदीज
धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और इस सीजन में स्मूदी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लीकी गट से पीड़ित लोगों के लिए भी यह बहुत लाभकारी है। असल में, आप स्मूदी किस सब्जी की बना रहे हैं, यह बात अधिक मायने रखती है। अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि से स्मूदी बना रहे हैं, तो लीकी गट के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के स्मूदी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होते हैं, जो कि ओवर ऑल हेल्थ को सपोर्ट करता है।
अंडा
विशेषज्ञों की मानें, तो लीकी गट से पीड़ित लोगों को अंडे का सेवन करना चाहिए। हालांकि, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर किसी को अंडे से एलर्जी है, तो उन्हें इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए। बहरहाल, अंडा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है, जो कि इसे लीकी गट के लिए फायदेमंद बनाता है। अंडे में एमिनो एसिड्स भी होते हैं, जो कि पेट की लाइनिंग को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक होने में बहुत समय क्यों लगता है? एक्सपर्ट से जानें
चिया पुडिंग
लीकी गट के लिए चिया पुडिंग भी अच्छे विकल्पों में से एक है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि चिया सीड्स गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि न सिर्फ पेट की लाइनिंग को रिपेयर करते हैं, बल्कि पेट में आई सूजन को भी कम करते हैं। इसके साथ ही, चिया पुडिंग पेट में गुड बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं। इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है।
दही
लीकी गट के मरीज अपने नाश्ते में दही भी शामिल कर सकते हैं। वैसे भी आपने यह सुना होगा कि दही पेट की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। लीकी गट के मरीजों को बिना चीनी वाली दही खानी चाहिए। इसमें प्रोबायोटिक्स होता है, जो गट लाइनिंग को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो कि शरीर को सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्या है लीकी गट सिंड्रोम, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
निष्कर्ष
लीकी गट के मरीजों को अपने लिए नाश्ते के तौर पर सही विकल्प चुनना चाहिए। स्पाइसी फूड, तली-भुनी चीजों से उन्हें पूरी तरह दूर रहना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करने से उनकी सेहत बिगड़ सकती है और लीकी गट की कंडीशन और खराब हो सकती है। इसके उलट, ऊपर बताए गए विकल्पों को नाश्ते के तौर पर चुनने से सेहत में सुधार होता है और पूरा दिन एनर्जेटिक बने रहने में भी मदद मिलती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 22, 2025 09:45 IST
Published By : Meera Tagore