एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व, जिनके कारण ये माना जाता है हेल्दी

अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे प्राप्त प्रोटीन आपकी मांसपेशियों को मजबूत करती हैं। आइए जानते हैं अंडे के बारे में विस्तार से -

 

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Jan 21, 2022 13:32 IST
एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व, जिनके कारण ये माना जाता है हेल्दी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है। इसलिए कई जिम जाने वाले लोग अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं। नियमित रूप से अंडे का सेवन करने से हड्डियों और मांसपेशियों का निर्माण अच्छे तरीके से होता है। इसके अलावा अंडा समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। अंडे से प्राप्त प्रोटीन आपके शरीर के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे में कितना प्रोटीन ( how much protein in egg? ) होता है? अगर नहीं, तो आज हम इस लेख में अंडे के अलग-अलग वैरायटीज से आपके शरीर को कितना प्रोटीन प्राप्त होता है, इसके बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन ? 

अंडे के अलग-अलग वैरायटीज में कितनी मात्रा में होती है प्रोटीन (how much protein in Boiled, Raw, Egg White, Egg Yolk, Omelete, Fried egg )

  • 100 ग्राम उबले अंडे (protein in Boiled Egg) में 13 ग्राम प्रोटीन होता है
  • 100 ग्राम कच्चे अंडे  (Protein in Raw Egg)  में करीब 10.8 ग्राम प्रोटीन हो सकता है।
  • 100 ग्राम व्हाइट एग ( protein in White Egg) में करीब 11 ग्राम प्रोटीन हो सकता है।
  • 100 ग्राम एग यॉक ( Protein in Egg Yolk ) में करीब 16 ग्राम प्रोटीन होता है। 
  • 100 ग्राम अंडे से अगर ऑमलेट ( Protein in Omelet Egg) तैयार किया जाए, तो इससे आपके शरीर को करीब 11 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकता है।
  • 100 ग्राम फ्राइड एग (Protein in Fried egg) से आपके शरीर को करीब  6.7 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकती है।

अंडे में पाए जाने वाले अन्य जरूरी पोषक तत्व ( other important nutrients fact in egg )

अंडा प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होता है। इसके अलावा अंडे में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो अंडे को अन्य खाद्य पदार्थों से अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में - 

  • फोलेट - आरडीए का 5% 
  • विटामिन B5 - आरडीए का 7%
  • विटामिन B12 - आरडीए का 9% 
  • विटामिन B2 -  आरडीए का 15% 
  • फास्फोरस - आरडीए का 9% 
  • सेलेनियम -  आरडीए का 22% 

क्या कच्चे अंडे से प्रोटीन अधिक मिलता है ? ( Which type of egg is healthiest )

अंडे में प्रचुर मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है। हालांकि, आपके शरीर को प्रोटीन कितनी मात्रा में मिलेगा यह, इस बात पर निर्भर करता है कि आपने अंडे को किस तरह से तैयार किया है। 

अध्ययन में देखा गया कि कच्चे अंडे की तुलना में पके हुए अंडे से हमारा शरीर प्रोटीन अधिक अवशोषित करता है। रिसर्च में देखा गया है कि कच्चे अंडे से केवल 50% प्रोटीन ही हमारा शरीर अवशोषित करता है। वहीं, पके हुए अंडे से हमारा शरीर 90% प्रोटीन अवशोषित कर सकता है।

इसका मतलब यह है कि कच्चे अंडे की तुलना में पके हुए या उबले अंडे से आपके शरीर को अधिक प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही अंडे को पका कर खाने से इसमें मौजूद संक्रमण और विषाक्त पदार्थ नष्ट हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अंडे को अधिक तल-भुनकर न खाएं। इससे अंडे में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। अंडे को हमेशा उबालकर खाने की कोशिश करें। 

कच्चे अंडे से प्रोटीन की तुलना में शरीर पके हुए अंडे से प्रोटीन को बेहतर तरीके से अवशोषित कर सकता है।

अंडे के अन्य स्वास्थ्य लाभ (Egg Other Benefits in Hindi )

अंडे हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपके वजन को कंट्रोल रखने में असरदार है। 

अंडे से आपके शरीर को कोलाइन (Choline) प्राप्त होता है। शरीर की कई प्रक्रियाओं के लिए ( how can eggs help your body to be healthy ) कोलाइन महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य प्रभावित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कोलाइन की कमी से गर्भावस्था के दौरान न्यूरल ट्यूब दोष बढ़ते का खतरा अधिक रहता है। 

इसे भी पढ़ें - केला और अंडा खाने के नुकसान: क्या वाकई अंडा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें

इसके अलावा अंडे के सेवन से तृप्ति की भावना बढ़ती  है, जिसकी वजह से आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में अंडा आपके नाश्ते के लिए एक बेहतर (Is Egg good for health everyday? ) ऑप्शन हो सकता है। अंडे को आप नाश्ते के रूप में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। 

 

Disclaimer