Expert

देसी अंडे और सफेद अंडे में क्या अंतर होता है? जानें सर्दियों में कौन सा अंडा खाएं और कितना खाएं

अकसर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि सफेद अंडे या ब्राउन अंडे में से कौन-सा अंडा ज्यादा पौष्टिक है। जानते हैं एक्सपर्टे से...
  • SHARE
  • FOLLOW
देसी अंडे और सफेद अंडे में क्या अंतर होता है? जानें सर्दियों में कौन सा अंडा खाएं और कितना खाएं


अंडा न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। वहीं अंडे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती। लेकिन अक्सर व्यक्ति के मन में यह सवाल उठता है कि सफेद अंडे या ब्राउन अंडे में से कौन सा सही है। लोगों को लगता है कि ब्राउन ब्रेड या ब्राउन चावल की तरह ब्राउन अंडा सेहत के लिए उपयोगी है। इस बात में कितनी सच्चाई है और यह कितना भ्रम है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सफेद और ब्राउन अंडे में से कौन सा अंडा ज्यादा हेल्दी है, जिसको अपनी डाइट में जोड़ने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

दोनों के रंग में अंतर

अगर ब्राउन अंडे की बात की जाए तो यह देसी अंडा कहा जाता है। वही सफेद अंडे को पोल्ट्री अंडा कहते हैं। बता दें कि ब्राउन अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और कैलोरी दोनों मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। हालांकि सफेद अंडे में भी प्रोटीन पाया जाता है लेकिन ब्राउन अंडे की तुलना में थोड़ा सा कम। यही कारण होता है कि ब्राउन अंडा आखिर में थोड़ा सा महंगा होता है। वहीं अगर इन दोनों के अंतर की बात की जाएं तो ब्राउन अंडे के अंदर का पीला भाग सफेद अंडे के पीले भाग की तुलना में थोड़ा सा गहरे रंग का होता है। वहीं उसे थोड़ा ज्यादा पोष्टिक मानते हैं।

 इसे भी पढ़ें- क्या अंडे का पीला भाग (जर्दी) वाकई बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर से जानें पूरी सच्चाई

सर्दियों में कितनी मात्रा में खाएं अंडा?

एक्सपर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति को एक दिन में पीली जर्दी सहित एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। जबकि आप अंजे का सफेद भाग (एग व्हाइट) खा रहे हैं तो आप तीन से चार अंडों का सेवन भी कर सकते हैं। 

दोनों में से कौन सा अच्छा

फार्म में मौजूद मुर्गियों के अंडे सफेद रंग के होते हैं। इन मुर्गियों को जरूरी पोषक तत्व खाने के लिए नहीं दिए जाते हैं। जिसके कारण इनके अंडे में भी जरूरी पोषक त्तव कम होते हैं। वहीं देसी मुर्गियां जिन्हें घरों में पाला जाता है उन्हें काफी पौष्टिक चीजें दी जाती हैं। ऐसे में इन मुर्गियों के अंडे ब्राउन होते हैं और पौष्टिक भी होते हैे। ऐसे में व्यक्ति को ब्राउन अंडों का चयन करने की सलाह दी जाती है। 

 

अंडे चुनने के लिए टिप्स

1 - अंडे का चयन करते समय उसकी पर ध्यान देना चाहिए।

2 - साफ, बिना टूटे अंडे का चयन करें।

3 - पुराने अंडों को खरीदने से बचें।

4 - अंडे चुनते वक्त उनके आकार पर ध्यान दें।

5 - खरीद के बाद अंडों को ठंडे स्थान पर रखें।

 इसे भी पढ़ें- क्या आप खा रहे हैं स्वस्थ मुर्गी का अंडा? अंडे की जर्दी (Egg Yolk) के रंग से पहचानें

डॉक्टर की राय

एक्सपर्ट की मानें तो उनके मुताबिक, ब्राउन अंडा ज्यादा पौष्टिक होता है और वह लोगों को भी ब्राउन अंडे का सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि यह थोड़ा सा महंगा होता है लेकिन उनका मानना है कि अंडे के अंदर पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट में ब्राउन अंडों को जोड़ना चाहिए।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सफेद अंडे और ब्राउन अंडे दोनों में ब्राउन को ज्यादा हेल्थी मानते हैं। हालांकि रिसर्च के मुताबिक दोनों ही अंडे पौष्टिक हैं। ब्राउन अंडे के सेवन से यदि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की एलर्जी महसूस होती है तो वह अपनी डाइट से ब्रांउन को निकाल सकता है। वहीं अगर व्यक्ति कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहा है या गंभीर बीमारी से ग्रस्त है तो अपनी डाइट में अंडों को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

क्या खाली पेट खा सकते हैं मूंगफली? रोज कितनी मूंगफली खाना है सही? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version