Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Expert

घर पर बनाएं वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर, डायटीशियन से जानें बनाने और सेवन का तरीका

वजन बढ़ाने के लिए घर पर प्रोटीन पाउडर तैयार करना काफी आसान है। आइए जानते हैं इसकी विधि और फायदे  

शरीर का मोटा होना, जिस तरह हमारे लिए सही नहीं माना जाता है। उसी तरह शरीर का दुबला-पतला होना भी अच्छा नहीं होता है। मोटापे से ग्रसित लोगों की तरह दुबले-पतले व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। इसलिए शरीर को फिट रखना बहुत ही जरूरी होता है। कुछ लोग दुबले शरीर को फिट मान लेते हैं, लेकिन दुबलेपन और फिट रहने में बहुत ही अंतर होता है। फिट रहने का अर्थ है शरीर में किसी तरह की परेशानी न होना और आपके वजन आपके शरीर और उम्र के हिसाब से सही होना। अगर उम्र और हाइट के हिसाब से वजन सही नहीं रहता है, तो इस तरह के लोग दुबलेपन की कटैरगी में आते हैं। दुबलेपन से ग्रसित कुछ लोग अपने शरीर को फिट रहने के लिए कई तरह प्रोटीन पाउडर का सहारा लेते हैं। मार्केट में मौजूद इन पाउडर में कई तरह के केमिकल्स हो सकते हैं, जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं, तो घर पर हेल्दी तरीके से प्रोटीन पाउडर का सेवन करना (How do I make my own protein powder) चाहिए। डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं प्रोटीन पाउडर बनाने की रेसिपी और इसके फायदे-

 

क्या कहती हैं डायटीशियन

नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को वेट गेन करने के लिए हेल्दी प्रोटीन लेने की जरूरत होती है। प्रोटीन हमेशा हमारी मांसपेशियों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही इससे स्टेमिना भी बढ़ता है। मसल्स बढ़ने से आपके शरीर का वजन हेल्दी तरीके से धीरे-धीरे बढ़ सकता है। ऐसे में हमें मिल्क के साथ घर पर तैयार प्रोटीन पाउडर का सेवन करता चाहिए। आप घर पर भी बहुत ही किफायती और आसान तरीके से प्रोटीन पाउडर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रोटीन पाउडर बनाने की रेसिपी और फायदे-

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने और हेल्दी मसल्स बनाने के लिए खाएं ये होममेड प्रोटीन बार, जानें रेसिपी और अन्य फायदे

घर पर वजन बढ़ाने के लिए तैयार करें प्रोटीन ( Homemade Protein Powder For Weight Gain in Hindi ) 

डायटीशियन का कहना है कि वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी प्रोटीन लेना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए आप बनाना शेक में शहद मिलाकर  ( homemade weight gain shake ) पिएं। इससे आपके शरीर को भरपूर कैलोरी मिलती है। इसके साथ-साथ डायजेस्ट सिस्टम भी सही रहता है। वहीं, अगर आपके पास अधिक समय नहीं है, तो आप कुछ प्रोटीन पाउडर भी तैयार कर सकते हैँ। 

बादाम, अखरोट और काजू

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप ड्राई फ्रूट्स से प्रोटीन पाउडर तैयार कर (Which powder is best for weight gain ) सकते हैं। इससे आपके शरीर का वजन हेल्दी तरीके से बढ़ सकता है। इस पाउडर को तैयार करने के लिए 5 बादाम, 5 अखरोट और 3 काजू लें। अब इन्हें अच्छे से पीस लें। तैयार पाउडर को आप अपने पसंदीदा शेक के साथ मिलाकर पिएं। रात और दिन में 1-1 टी स्पून बनाना या मिल्क शेक के साथ इका सेवन करें। इससे आपके शरीर का वजन हेल्दी तरीके से बढ़ सकता है। साथ ही आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर

कई बच्चों का वजन काफी कम होता है। ऐसे में माता-पिता काफी ज्यादा परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा कुछ खा नहीं रहा है। इसलिए उनके बच्चे का वजन कम हो रहा है। इस स्थिति में बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए आप बादाम और मूंगफली को मिक्स करके पीस ( Protein Powder for Children ) लें। अब इस पाउडर को बच्चों के खाने में, दूध में या फिर किसी भी पसंदीदा डिश में मिलाकर दें। इससे उनके शरीर को हेल्दी रूप से भरपूर रूप से प्रोटीन मिलेगा। साथ ही आपके बच्चे का वजन भी बढ़ सकता है। यह पाउडर आप 9 से 10 साल के बच्चों को आसानी से दे सकते हैं। खासतौर पर जब आपका बच्चा कुछ न नहीं पाता है और खेलने में व्यस्त रहता है, तो इस स्थिति में यह पाउडर उनके लिए काफी प्रभावी हो सकता है।  

रोस्टेड काला चना पाउडर

वजन को बढ़ाने के लिए रोस्टेड चना पाउडर भी आपके लिए हेल्दी हो सकता है। मार्केट में यह आपको सत्तू के रूप में मिल सकता है। हालांकि, अगर आप इसे घर पर तैयार करें, तो यह आपके लिए अधिक हेल्दी हो सकता है। रोस्टेड काला चने को पीसने के लिए इसका छिलका न उतारें। इसे छिलके के साथ पीस ( How do I make my own protein powder ) लें। अब इस पाउडर को आप पानी या फिर दूध के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य खाद्य पदार्थों में मिक्स करके भी इसे लिया जा सकता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी प्रभावी है। इससे आपके शरीर का वजन बढ़ेगा। इससे आपके शरीर को आयरन, प्रोटीन और भरपूर रूप से कैलोरी मिलती है, जो आपका वजन हेल्दी तरीके से बढ़ाता है।

 

फ्लैक्स सीड और चॉकलेट पाउडर

अगर आप ड्राई फ्रूट्स और चने से प्रोटीन पाउडर नहीं तैयार करना चाहते हैं, तो फ्लैक्स सीड और चॉकलेट पाउडर से भी प्रोटीन पाउडर तैयार किया जा सकता है। इस पाउडर के सेवन से आपका टेस्ट भी चेंज होगा। साथ ही आपके शरीर का वजन भी बढ़ सकता है। इसके लिए 1 कटोरी फ्लैक्स सीड को रोस्ट कर लें। अब इसे ठंडा करने के बाद इसमें आधा कटोरी चॉकलेट पाउडर मिक्स करके अच्छे से पीस लें। तैयार पाउडर को रोजाना दूध के साथ सुबह और रात के समय लें। इससे आपके शरीर का वजन काफी बढ़ सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। रोजाना 2 टी स्पून आपके शरीर का हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए काफी होता है।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये 4 प्रोटीन शेक, जानें इन्हें बनाने का तरीका

घर पर तैयार इस तरह के पाउडर में किसी तरह का केमिकल या फिर प्रिजर्टेविट सामाग्री नहीं होती है, जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सके। इतना ही नहीं, यह पाउडर मार्केट में मौजूद पाउडर की तुलना में काफी किफायती और आसानी से तैयार किया जा सकता है। 

नोट - घर पर तैयार इन हेल्दी प्रोटीन पाउडर का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके शरीर का वजन काफी तेजी से घट रहा है, तो एक बार डॉक्टर से अपना चेकअप जरूर कराएं। ताकि वजन घटने के सही कारणों का पता चल सके। साथ ही आपका उचित इलाज हो सके। वहीं, अगर आप किसी समस्या से ग्रसित हैं, तो  एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन प्रोटीन पाउडर का सेवन करें। ताकि किसी गंभीर परेशानी से बचा जा सके।

Read Next

चुकंदर दिन में किस समय और कैसे खाना चाहिए? डायटीश‍ियन से जानें चुकंदर से जुड़े 5 सवालों के जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content