लीकी गट सिंड्रोम (Leaky Gut Syndrome in Hindi) पाचन तंत्र से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जिसकी वजह से आपकी आंतों को गंभीर नुकसान होता है। इस समस्या में आंत की दीवारों में मौजूद छेद से बैक्टीरिया और अन्य विषाक्त पदार्थ ब्लड में चले जाते हैं। दरअसल हमारी छोटी आंत में जहां पर भोजन पचता है वहां पर बारीक छेद होते हैं जिनके माध्यम से पोषक तत्वों को ब्लड में भेजा जाता है। आंत की इस दीवार से पोषक तत्व और अन्य मॉलीक्यूल उस पार निकल जाते हैं और आंत में मौजूद विषाक्त पदार्थ और अन्य हानिकारक तत्व अंदर ही रहते हैं। इस बीमारी में आपके इम्यून सिस्टम को गंभीर नुकसान होता है जिसकी वजह से आपको कई अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। लीकी गट सिंड्रोम के कारण आपको डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, सांस से जुड़ी समस्या और फूड एलर्जी आदि का खतरा रहता है। आइये जानते हैं पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्या लीकी गट सिंड्रोम के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में।
लीकी गट सिंड्रोम क्या है? (What is Leaky Gut Syndrome?)
आसान भाषा में कहें तो लीकी गट सिंड्रोम की समस्या डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी गंभीर समस्या है जिसमें आपकी आंत की दीवार से पोषक तत्वों के अलावा हानिकारक पदार्थ भी ब्लड में जाने लगते हैं। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है और अलग-अलग मरीजों में इसके लक्षण और जोखिम अलग-अलग हो सकते हैं। अवध हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ शोभित शरण के मुताबिक असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में लीकी गट सिंड्रोम की समस्या होती है। इस बीमारी में आपकी आंत की दीवारों से ब्लड में पोषक तत्वों के अलावा कई विषाक्त और आवंक्षित पदार्थ जाने लगते हैं। इसकी वजह से हमारे इम्यून सिस्टम पर गंभीर प्रभाव पड़ता है और शरीर में कई गंभीर बीमारियां पनपने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें : पेट की गैस को जबरदस्ती रोक कर रखने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में
टॉप स्टोरीज़
लीकी गट सिंड्रोम के कारण (Leaky Gut Sundrome Causes in Hindi)
लीकी गट सिंड्रोम की बीमारी बैक्टीरिया के कारण होने वाली गंभीर समस्या है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आपका खानपान और जीवनशैली भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। लीकी गट सिंड्रोम की समस्या आपको इन कारणों से हो सकती है।
- बैक्टीरिया के असंतुलन के कारण।
- असंतुलित और अनहेल्दी डाइट की वजह से।
- लंबे समय से तनाव और मानसिक समस्या के कारण।
- शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने से।
- टॉक्सिन ओवरलोड की वजह से।
- एंटीबायोटिक्स और कीटनाशक आदि की वजह से।
- दूषित पानी पीने के कारण।
लीकी गट सिंड्रोम के लक्षण (Leaky Gut Syndrome Symptoms in Hindi)
लीकी गट सिंड्रोम की समस्या में आपको पेट से जुड़ी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा लीकी गट सिंड्रोम में आपको कई अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। लीकी गट सिंड्रोम की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना।
- पेट में गैस या डायरिया की समस्या।
- ब्लोटिंग की समस्या।
- लगातार सिरदर्द बना रहना।
- खाने-पीने की चीजों से एलर्जी।
- एंग्जाइटी, ब्रेन फॉग और मेमोरी लॉस।
- अत्यधिक थकान।
- स्किन पर चकत्ते।
- मुहांसे की समस्या।
- जोड़ों में दर्द।
लीकी गट सिंड्रोम की समस्या का इलाज (Leaky Gut Syndrome Treatment in Hindi)
लीकी गट सिंड्रोम आपकी जीवनशैली और खानपान की आदतों की वजह से हो सकता है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। आमतौर पर इस समस्या के इलाज में डॉक्टर आपको कुछ दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए या इसे दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। लगातार कब्ज की समस्या या आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के बीच असंतुलन इस समस्या का कारण होते हैं। इसलिए आपको डाइट और जीवनशैली दोनों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। लीकी गट सिंड्रोम की समस्या में आपको ब्रेड, पास्ता, ओट्स, प्रोसेस्ड मीट, केक, जंक फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समस्या में आपको दूध और आइसक्रीम से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर ऐसे खाद्य पदार्थों से दूरी बना लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : आंतों में इंफेक्शन के क्या होते हैं कारण? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
लीकी गट सिंड्रोम की समस्या को दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव करने के अलावा रोजाना ध्यान और व्यायाम भी करें। तनाव और अन्य मानसिक परेशानियां भी इसका कारण हो सकती हैं। इसलिए लीकी गट सिंड्रोम से बचाव में तनाव से दूरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी है।
(All Image Source - Freepik.com)