Expert

गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं

सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाना चाहिए। इस लेख में आगे जानते हैं कि गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप किन उपायों केो अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं

How To Improve Gut Health Naturally in Hindi: खानपान से जुड़ी गलती आदतें आपकी सेहत को खराब कर सकती है। वहीं कई लोगों को काम के बढ़ते प्रेशर की वजह रात में सोने तक का समय नहीं मिल पाता है। डाइट और लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी आदतों का असर आपकी गट हेल्थ पर पड़ता है। दरसअल, गट हेल्थ को बेहतर करने से आप पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में आराम पा सकते हैं। यदि आप इन छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान नहीं देते हैं तो यह आगे चलकर कब्ज, गैस, अपच, एसडिटी और ब्लोटिंग की वजह बन सकते हैं। इंस्टाग्राम की न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने लोगों के लिए गट हेल्थ को बेहतर करने के कुछ आसान उपाय बताए हैं। साथ ही, अंजली ने बताया है कि गट हेल्थ को बेहतर करना क्यों आवश्यक होता है। इस लेख में जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में विस्तार से। 

गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय - How To Improve Your Gut Health In Hindi 

लहसुन का सेवन करें 

गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप रोज सुबह लहसुन का सेवन कर सकते हैं। खाली पेट लहसुन (eat garlic) को सेवन करने से आपकी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह आंतों में मौजूद पैथोजेनिक को कम करने में मदद करता है। साथ ही, आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। 

नीम के पत्तियों का करें सेवन 

नीम आपके पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करती है। इसके लिए आप सप्ताह में दो से तीन दिनों तक सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों (neem leaves for gut health) को सेवन कर सकते हैं। यह उपाय आप पंद्रह दिनों तक कर सकते हैं। 

ginger for gut health

अदरक का सेवन करें 

अदरक का सेवन करने से गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज सुबह अदरक को पानी में उबालकर चाय बना सकते हैं। इसे कप में छानने के बाद आप एक नींबू के रस (Ginger and Lemon Tea For Gut Health) को मिलाकर पिएं। इसके अलावा, आप अदरक का छोटा टुकड़े को भी चबाकर खा सकते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी की तरह कार्य करता है और आपके आहार को पचाने में मदद करता है। जब भोजन सही तरह से नहीं पचता है तो यह पेट में बेड बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है। 

एप्पल साइड विनेगर 

एप्पल साइड विनेगर को आप भोजन के साथ लेकर पाचन क्रिया (Apple Cider Vinegar for Better Digestion) को बेहतर कर सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर को खाली पेट नहीं लेना चाहिए, इससे आपको पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है। इसके लेने के लिए आप 30 से 40 एमएल एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिलाकर ले सकते हैं। 

प्रोबॉयोटिक्स का सेवन करें

प्रोबॉयोटिक्स आपकी गट हेल्थ (Probiotics for gut health) को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप डाइट में दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद बैक्टीरिया आपकी आंतों के लिए हेल्दी होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन को पचाना आसाना होता है। 

इसे भी पढ़ें: गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके, डाइजेशन होगा मजबूत

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anjali Mukerjee (@anjalimukerjee)

how to improve gut health naturally: अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आप ऊपर बताए उपायों को अपना सकते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होने पर आपको अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए आप सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर डाइट में बदलाव या सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।  

Read Next

PCOD से जुड़ी समस्याओ को बैलेंस रखने के लिए बनाएं सेब और चुकंदर की स्मूदी, जानें फायदे और रेसिपी

Disclaimer