
Which Drink Is Best For a PCOD Patient: हार्मोनल इंबैलेंस के कारण शरीर में कई समस्याएं एक साथ होने लगती हैं। पीसीओडी की समस्या भी इन्हीं में से एक है। पीसीओडी होने पर पीरियड्स इर्रेगुलर होने लगते हैं। इसके साथ ही फेशियल हेयर, एक्ने और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं भी एक साथ होने लगती हैं। दरअसल, इस समस्या में ओवरी में कई सारे सिस्ट हो जाते हैं। जिस कारण पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। पीसीओडी बैलेंस रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में अगर आप सेब और चुकंदर की स्मूदी पीते हैं, तो आपको पीसीओडी बैलेंस करने में मदद मिलेगी। आइये इसकी रेसिपी और फायदे विस्तार से जानें न्यूट्रिशनिस्ट रचना मोहन से।

पीसीओडी के लिए बनाएं सेब और चुकंदर की स्मूदी- Apple and Beetroot Smoothie For PCOD Related Problems
सामग्री (दो गिलास जूस बनाने के लिए)
- सेब- एक बड़ा
- चुकंदर- एक बड़ा
- आंवला- 2
- पुदीना- आधी मुट्ठी
- अनार- 2 मुट्ठी
बनाने का तरीका
जूस बनाने के लिए सेब, चुकंदर, आंवला बारीक काट ले। इसे मिक्सी में डालें और इसमें पुदीना और अनार भी एड करें। थोड़ा-सा पानी डालकर जूस तैयार करें। इसे छानने की जरूरत नहीं क्योंकि बिना छाने आपको ज्यादा फायदे मिलेंगे। इसे एक गिलास में डालें और स्वाद के लिए जीरा, नींबू और चिया सीड्स एड करें।
इसे भी पढ़ें- क्या PCOD में चाय-कॉफी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इसका जवाब
सेब और चुकंदर की स्मूदी के फायदे- Health Benefits of Apple and Beetroot Smoothie
पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients
सेब और चुकंदर की स्मूदी से आपकी डेली मिनरल्स की जरूरत पूरी होगी। सेब और चुकंदर से आपको एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे। आंवला और पुदीना से आपको विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। इसलिए अपने दिन की शुरुआत करने से पहले इसे जरूर पिएं।
पीसीओडी की समस्याओं में फायदेमंद- Reduce PCOD Related Problems
पीसीओडी से जुड़ी समस्याओं में सेब और चुकंदर की स्मूदी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या ठीक होती है। स्किन और हेयर हेल्थ को फायदा होता है। अगर आपको एक्ने और हेयर फॉल ज्यादा रहता है, तो इसके सेवन से आपको फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें- क्या PCOD में इंटरमिटेंट फास्टिंग करना ठीक है? जानें एक्सपर्ट से
सूजन कम होती है- Reduce Inflammation
चुकंदर और आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होगी। अगर आपके हाथ-पैरों में सूजन रहती है, तो इसके सेवन से आपको फायदा होगा। इसलिए इसे अपने किसी एक मील में जरूर शामिल करें।
पाचन ठीक होता है- Boost Digestion
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपके लिए यह स्मूदी बहुत फायदेमंद होगी। चुकंदर और आंवला दोनों ही पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। पुदीना पेट को ठंडक देने में मदद करता है। इस स्मूदी के सेवन से आपको पाचन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- पीसीओडी को कंट्रोल रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपको हार्मोन्स बैलेंस रखने में भी मदद मिलेगी।
- पीसीओडी कंट्रोल करने के लिए वेट मेंटेन करना जरूरी है। क्योंकि वेट ज्यादा होने से भी हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप पीसीओडी को बैलेंस रख सकते हैं।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version