Expert

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके, डाइजेशन होगा मजबूत

Ways To Improve Gut Health: गट हेल्थ को मजबूत बनाने के भूख खुलकर लगती है औप कई बीमारियों का खतरा कम होता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके, डाइजेशन होगा मजबूत


Ways To Improve Gut Health: पाचन आपके शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हेल्दी गट का अर्थ है स्वस्थ जीवन। पेट भोजन को छोटे टुकड़ों में विभाजित करता है जिससे शरीर महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकें और शरीर का विकास सही ढंग से हो। खराब खानपान, गलत आदतें, फिजिकल एक्टिविटी न करना और तनाव की वजह से आज के समय में पेट से संबंधित समस्याओं जैसे पेट में सूजन, कब्ज, मतली, सीने में जलन, पेट फूलना और दस्त जैसी परेशानियां होती रहती हैं। लंबे समय तक इन समस्याओं के कारण गट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। बहुत से लोग पाचन संबंधी समस्या होने पर झट से दवाईयों का सेवन कर लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी कमजोर बनाते हैं। गट हेल्थ को मजबूत कैसे बनाएं। तरीकों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

फाइबर का सेवन करें

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फाइबर को डाइट में अवश्य जोड़ें। फाइबर पेट को साफ करने के साथ पाचन-तंत्र को हेल्दी रखता है। फाइबर करे सेवन से मल त्याग में आसानी होती है, पाचन को बढ़ावा मिलता है और आंत की समस्याओं कम होती है। फाइबर के सेवन के साथ पानी भी भरपूर मात्रा में पिएं क्योंकि यह फाइबर को अवशोषित करने में मदद करता है।

स्वस्थ वसा चुनें

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए शरीर में वसा की मात्रा भी होनी चाहिए। फैट घुलनशील पोषक तत्वों के उचित अवशोषण में मदद करती है और ओमेगा 3 फैटी एसिड फूड्स गट हेल्थ को मजबूत बनाने के साथ पेट संबंधी परेशानियों को कम करते हैं।

hydration

तनाव कम करें

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए तनाव को कम करें। तनाव रहने से अल्सर, कब्ज, दस्त और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। तनाव से निकलने वाला हार्मोन सीधे तौर पर पाचन को खराब करता है। गट गेल्थ को मजबूत बनाने के लिए ध्यान, योग और श्वास व्यायाम का अभ्यास करके तनाव कम करें।

इसे भी पढ़ें- शरीर में कैसे पहुंचते हैं कीटाणु? इन्हें फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय

चबा कर खाना खाएं

आज के समय में बहुत से लोग भोजन को केवल पेट भरने का साधन समझते है। लेकिन जिस तरह से आप खाना खाते है। वह सीधे तौर पर स्वास्थ्य पर असर करता है। जल्दी में खाना खाने से गट हेल्थ को नुकसान होने के साथ शरीर में कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता हैं। इनसे बचने के लिए धीरे-धीरे और चबाकर खाएं।

एक्सरसाइज करें

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना और नियमित रूप से व्यायाम करना गट हेल्थ को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। नियमित वर्कआउट से पाचन में सुधार होता है, कब्ज कम होता है, सूजन कम होती है और सूजन संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए इन तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके, डाइजेशन होगा मजबूत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version