हमेशा रहना चाहते हैं फिट तो रोज 20 मिनट निकालकर करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद है, आप रोज 20 मिनट में इन 4 एक्सरसाइज का अभ्यास कर फिट रह सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हमेशा रहना चाहते हैं फिट तो रोज 20 मिनट निकालकर करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा


शरीर को फिट और हेल्दी बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज और वर्कआउट का अभ्यास बहुत जरूरी है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान में असंतुलन के कारण लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए और शरीर को निरोगी बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए। लेकिन लोग समय के अभाव में नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अभ्यास आप 20 मिनट में कर सकते हैं और इनका रोज अभ्यास करने से आपका शरीर हमेशा फिट रहेगा। रोज समय निकालकर 20 मिनट तक ये एक्सरसाइज करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है, आइये जानते हैं इनके बारे में।

फिट रहने के लिए करें 20 मिनट में ये 4 एक्सरसाइज (20 Minute Daily Workout Exercise Routine in Hindi)

आज के समय लोग भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण नियमित रूप से एक्सरसाइज और व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में रोजाना आप 20 मिनट निकालकर अगर इन 4 एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं तो इससे आप हमेशा के लिए फिट रह सकते हैं। रोजाना 20 मिनट के लिए इन एक्सरसाइज का अभ्यास न सिर्फ आपको फिर रखेगा बल्कि आपको बीमारियों से भी बचाने का काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें : OMH Exclusive: ऐक्‍ट्रेस Bhumi Pednekar फिटनेस और खूबसूरती मेनटेन रखने के लिए क्या खाती हैं? जानें उन्हीं से

Daily-Workout-Exercise

1. स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग का अभ्यास

स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग हार्डकोर वर्कआउट माना जाता है। इसका अभ्यास आपके शरीर को फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। रोजाना स्ट्रेचिंग करने से आपके शरीर की मांसपेशियों को फायदा मिलता है और इनके विकास में मदद मिलती है।  इसके अलावा अगर आप रोजाना 10 मिनट के लिए वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करते हैं तो यह आपके शरीर की मांसपेशियों के लिए और कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। वेट लिफ्टिंग आपके हार्ट की हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी इन एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। 

2. लोअर बॉडी वर्कआउट

स्क्‍वाट्स और लंजेस (Squats and Lunges) दोनों ही फैट बर्निंग और लोवर बॉडी को टोन करने वाली एक्‍सरसाइज हैं। यह दोनों एक्‍सरसाइज एक ही मसल्‍स ग्रुप को टार्गेट करती है और आपके वजन को कम करने और लोवर बॉडी को टोन करने में मदद करती हैं। इसके लिए आप इन एक्सरसाइज का अभ्यास रोजाना 20 मिनट के लिए कर सकते हैं।

  • 50 एयर स्क्वैट्स
  • 20 जंप स्क्वैट्स
  • 50 कोसैक स्क्वैट्स
  • 50 रेप्स लंजेस

Daily-Workout-Exercise

इसे भी पढ़ें :  प्लैंक एक्सरसाइज के नुकसान: Plank Exercise करते समय इन गलतियों के कारण से हो सकता है नुकसान

3. बर्पीज एक्सरसाइज

बर्पीज ट्रेंडी हैं और यह एक कठिन HIIT व्यायाम है। यह सभी स्तरों पर शरीर का परीक्षण करता है, इस तरह ये स्ट्रेंथ और सहनशक्ति को बढ़ा सकता है। बर्पीज एक्सरसाइज करने का लाभ यह है कि आपके पूरे शरीर और सभी प्रमुख मांसपेशी समूहों को लक्षित किया जाता है। बर्प्स कई अभ्यासों का मिश्रण हैं। बर्पीज का अभ्यास करने से आपकी टांग, बांह और छाती की मांसपेशियों को फायदा मिलता है। इस एक्सरसाइज में स्क्वाट, पुश-अप और जंपिंग तीनों एक साथ की जाती हैं। इस एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास आपको फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी है। शुरुआत में इसका अभ्यास किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही किया जाना चाहिए।

4. फुल बॉडी कार्डियो एक्सरसाइज

फुल बोदी कार्डियो एक्सरसाइज का अभ्यास शरीर को फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी है। रोजाना 20 मिनट निकालकर इस एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए। फुल बॉडी कार्डियों व्यायाम में उछल कूद वाली एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। जिसमें साइकलिंग, जंपिंग जैक, क्रिस क्रॉस, ट्रेडमिल, दौड़ना, स्विमिंग आदि शामिल होती हैं। कार्डियो व्यायाम दिल को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह केवल दिल ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है। कार्डियो हर उस व्यायाम को कहा जाता है जिससे दिल की धड़कनें मजबूत होती हैं। आप रोजाना 50 रेप्स हाई नी, 50 रसियन ट्विस्ट, 50 टक जंप का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें : दिल की सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होती है कार्डियो एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें इसके लाभ

आप फिट रहने के लिए इन 4 एक्सरसाइज का रोजाना अभ्यास कर सकते हैं। रोजाना 20 मिनट इन एक्सरसाइज का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका अभ्यास करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

No Smoking Day: सिगरेट की लत छोड़ने में मदद करेंगे ये 5 आसान वर्कआउट, जानें अभ्यास का तरीका

Disclaimer