दिल की सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होती है कार्डियो एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें इसके लाभ

कार्डियो एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इस कोरोनाकाल में कार्डियो व्यायाम जरूर करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल की सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होती है कार्डियो एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें इसके लाभ

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास इतना समय नहीं है कि रोज एक एक घंटा या दो घंटे एक्सरसाइज के लिए निकालें। यही वजह है कि आजकल बच्चों से लेकर युवाओं में भी दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं। अब तक माना जाता था कि 45 की उम्र के बाद हार्ट अटैक जैसी परेशानियां शुरू होती हैं, लेकिन फिटनेस की कमी की वजह से यह परेशानियां कम उम्र में ही दिखने लगी हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज सबसे अच्छा तरीका है। जैसा कि नाम से ही जान पडता है कि ये वे एक्सरसाइज हैं जो ‘कार्डियोवास्कुलर फिटनेस’ के लिए जरूरी हैं। फर्रुखाबाद में बॉडीलाइन फिटनेस नाम से जिम चलाने वाले शिवनाथ यादव का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से 30 मिनट कार्डियो वर्कआउट करते हैं उनका हृदय स्वस्थ रहता है। 

क्या है कार्डियो एक्सरसाइज

कार्डियों व्यायाम में उछल कूद वाली एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। जिसमें साइकलिंग, जंपिंग जैक, क्रिस क्रॉस, ट्रेडमिल, दौड़ना, स्विमिंग आदि शामिल होती हैं। कार्डियो व्यायाम दिल को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह केवल दिल ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है। कार्डियो हर उस व्यायाम को कहा जाता है जिससे दिल की धड़कनें मजबूत होती हैं। शरीर में अच्छे रक्त संचार के लिए जरूरी है कि दिल अच्छे से पंपिंग करे। दिल तेजी के साथ रक्त संचार करेगा तो उससे शरीर की मांसपेशियों को ठीक से रक्त मिलेगा। शरीर में रक्त संचार तेज होगा जिससे वजन भी कम होगा। शिवनाथ का कहना कि कार्डियो करने से रक्त पतला होता है और पूरे शरीर में फ्लो बेहतर होता है। तो वहीं, कार्डियो करने से लाल रक्त कोशिकाएं (Red blood cells) और सफेद रक्त कोशिकाएं (White blood cells) बढती हैं, जिससे हृदय को लाभ मिलता है। 

दिल के लिए कैसे फायदेमंद है कार्डियो एक्सरसाइज

नीचे वे कार्डियो एक्सरसाइज बताई गई हैं जिन्हें करने से दिल की सेहत ठीक रहती है। 

तैराकी और दिल का रिश्ता

कार्डियों एक्सरसाइज में तैराकी यानी स्विमिंग भी आती है। स्विमिंग करते समय शरीर का हर हिस्सा सक्रिय होता है। जिससे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और हृदय को मजबूती मिलती है। 

Inside4_cardio

जंपिंग स्कैवेट्स और हृदय स्वास्थ्य

तेजी से ऊपर और नीचे की ओर पूरे खिंचाव के साथ कूदना और बैठने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। कूदने से हृदय गति बढ़ती है जो पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर करती है। कार्डियो एक्सरसाइज का मूल ही है कि उसे करने से हृदय गति तेज होनी चाहिए। ताकि ब्लड की पंपिंग बेहतर हो।

Inside2_cardio

साइकलिंग और दिल का स्वास्थ्य

रोज साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियों से लेकर हाथ और पूरे शरीर की नस नाड़ियां काम करती हैं। तो वहीं हृदय की दर तेज होती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है। इस तरह आप हृदय रोगों से दूर रहते हैं। रोजाना साइकिल चलाने से शरीर की बाकी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

इसे भी पढ़ें : Post Workout Fatigue: एक्सरसाइज के बाद होने वाली थकान को तुरंत दूर करेंगी ये 5 ड्रिंक्स, आप भी करें ट्राई

सीढ़ियां चढ़ना और उतरना

नियमित रूप से स्टेयर्स ट्रेनिंग यानि सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से शरीर मजबूत बनता है। साथ ही हृदय मजबूत होता है। पूरे शरीर को रक्त पंप करने में उसे ज्यादा कठिनाई नहीं करनी पड़ती। शरीर में जब रक्त गति सुचारू होगी तो हृदय रोग नहीं होंगे। 

Inside1_cardioworkoutbenefits

चलने से दिल होता है मजबूत

रोजाना आधा घंटा चलने से आपका दिल स्वस्थ रह सकता है। चलना भी ऐसे है जिससे आपकी हृदय गति बढ़े। ताकि शरीर में रक्त संचार बढ़े और दिल मजबूत बने। इससे कोलेस्ट्रोल लेवल और शुगर लेवल ठीक रहता है।

इसे भी पढ़ें : घर पर करें आसानी से ये 10 कार्डियो एक्सरसाइज, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

कार्डियो व्यायाम के अन्य फायदे

  • कैंसर जैसी बीमारियों को रखे दूर।
  • कार्डियो एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे वजन कम होता है।
  • कार्डियो करने से मस्तिष्क मजबूत रहता है। सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। याद्दाश्त तेज होती है। तो वहीं, स्ट्रोक की आशंका कम हो जाती है। कार्डियो मस्तिष्क के साथ-साथ जोड़ों के दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  • जब आप कार्डियो एक्सरसाइज की कोई भी एक्सरसाइज करते हैं तो उससे आपकी त्वचा भी चमकती है। रस्सी कूदना, सीढ़ीयां चढ़ना या उतरना, ऐसी कोई भी गतिविधि करने से शरीर से पसीना निकलता है, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और चेहरा खुद-ब-खुद चमकता है।
  • कार्डियो करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। जिस वजह से व्यक्ति को सांस की बीमारियां नहीं होतीं।
  • रोजाना लगभग 150 मिनट कार्डियो करने से दिल को फायदा मिलता है। तो वहीं रोज कार्डियो करने आपका मूड भी ठीक होता है। रोजाना की तनावपूर्ण जिंदगी में जीते हुए जिंदगी से खुशहाली जैसे चली ही जाती है। ऐसे में जब आप उदास हों, तो अपनी बॉडी को हिलाना शुरू करिेए। आप देखेंगे कि आपका मूड ठीक होने लग जाएगा।
  • एक्सरसाइज कोई भी कर रहे हों, वह नींद में फायदा करती है। दरअसल रोज कार्डियो करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। दिमाग फ्रेश रहता है। नकारात्मक ऊर्जा दिमाग से निकल जाती है। जिस वजह से सोते समय आप रिलैक्स फील करते हैं।
  • कार्डियो करने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। रोज इसका अभ्यास करने से मेटाबॉलिक रेट में वृद्धि होती है।
  • नियमित रूप से कार्डियो करने से ब्लड शुगर लेवल ठीक रहता है जिससे डायबिटीज की समस्या दूर रहती है। 

कार्डियो करते समय बरतें ये सावधानियां

अगर आपको एक बार हार्ट अटैक आ चुका है या कोई हार्ट की बीमारी है तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही कार्डियो करें। दूसरा जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है वे भी डॉक्टर की सलाह से कार्डियो एक्सरसाइज करें। कार्डियो एक्सरसाइज आपको संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाती है।

कार्डियो एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि कार्डियो एक्सरसाइज के कई टूल घर पर ही किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप घर पर कार्डियो करके भी स्वस्थ रह सकते हैं। तो अब देर किस बात की। अपना वर्कआउट का सामान उठाइए और शुरू हो जाइए।

Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

Post Workout Fatigue: एक्सरसाइज के बाद होने वाली थकान को तुरंत दूर करेंगी ये 5 ड्रिंक्स, आप भी करें ट्राई

Disclaimer