How to Improve Gut Health: हमारी जीवनशैली की आदतों का हमारे स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। जब कोई व्यक्ति अच्छी जीवनशैली अपनाता है, तो उसका गट हेल्थ अच्छा रहता है। वहीं जिन लोगों की जीवनशैली खराब होती है, उन्हें गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नींद, एक्सरसाइज, मेडिटेशन आदि गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। स्वस्थ रहने के लिए गट हेल्थ का स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब गट हेल्थ में कोई गड़बड़ी आती है, तो पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए, इस लेख में जानते हैं गट हेल्थ में सुधार करने के टिप्स-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के निदेशक और प्रमुख डॉक्टर विकास सिंगला के अनुसार खराब मेंटल हेल्थ और आदतें गट के कार्य को प्रभावित कर सकते हैं। जैसे- नींद पूरी न होने पर व्यक्ति तनाव का शिकार हो जाता है। जिससे गट यानी आंतों के माइक्रोबायोम को नुकसान पहुंचता है। इसी तरह खराब लाइफस्टाइल और खानपान से भी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है।
आमतौर पर लोग गट हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन अगर लंबे समय तक गट हेल्थ को नजरअंदाज किया जाता है तो इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको कुछ अच्छी आदतें अपनाकर अपने गट हेल्थ का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- आंत के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? जानें कब ये कैंसर हड्डियों तक पहुंच जाता है
गट हेल्थ को हेल्दी रखने 10 टिप्स- How to Improve Gut Health Naturally in Hindi
- 1. गट हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रोजाना 10 मिनट की मेडिटेशन करें। मेडिटेशन करने से तनाव कम होगा और गट हेल्थ में सुधार होगा।
- 2. गट हेल्थ के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अपर्याप्त नींद का आपके गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अच्छी नींद लेने के लिए डार्क लाइट और सामान्य तापमान वाला कमरा चुनें।
- 3. एंटीइंफ्लेमेटरी ड्रग्स या ओपिओइड उपयोग करने से बचें। यह दवाइयां आपके गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- 4. अपनी डाइट में पानी और तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं। लिक्विड डाइट गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
- 5. पाचन शक्ति को बढ़ाने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।
- 6. गट हेल्थ के लिए कार्बोहाइड्रेट लाभदायक होता है। ऐसे में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के सेवन से बचें। हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें।
- 7. अल्कोहल गट हेल्थ को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इसका सेवन करने से परहेज करें।
- 8. कैफीन का सेवन कम से कम करें। कॉफी का सेवन माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- 9. प्रोटीन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। प्रोटीन अमीनो एसिड से बना होता है, जिसका उपयोग आंत के बैक्टीरिया द्वारा इंडोल-3-प्रोपियोनिक एसिड जैसे मेटाबोलाइट्स का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।
- 10. रोजाना थोड़े समय के लिए धूप में समय अवश्य बिताएं। इससे विटामिन डी का उत्पादन होता है, जो गट माइक्रोबायोम के कार्य का समर्थन करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- आंतों को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, पाचन तंत्र बनेगा मजबूत
अगर आप भी तनाव को दूर करने और गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं, तो इन उपायों को आजमा सकते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version