Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

Doctor Verified

हरी उल्टी क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

Green Vomit Reason in Hindi: हरे रंग की उल्टी होना शरीर में गंभीर समस्या का संकेत होता है, जानें हरे रंग की उल्टी का कारण।

Green Vomit Reason in Hindi: उल्टी होना या वोमिटिंग होना एक गंभीर कंडीशन माना जाता है। शरीर में इन्फेक्शन, फूड पॉइजनिंग, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, वायरस आदि के कारण आपको उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है। कई बार उल्टी कुछ बीमारियों जैसे कैंसर, ट्यूमर, अल्सर और पेट में मौजूद ट्यूमर आदि के कारण होती है। बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने वाले लोगों को भी उल्टी की समस्या होती है। उल्टी करते समय शायद ही किसी का ध्यान इसके रंग पर जाता होगा, लेकिन उल्टी के रंग आपके शरीर में मौजूद समस्या का संकेत माने जाते हैं। अगर आपको हरे रंग की उल्टी होती है, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भरी पड़ सकता है। हरे रंग की उल्टी होना पेट में और शरीर में गंभीर समस्या का संकेत माना जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

हरी उल्टी होने का कारण- Green Vomit Reason in Hindi

हरे रंग की उल्टी होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों में असंतुलन भी इसका प्रमुख कारण माना जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पांडेय कहते हैं कि हरे रंग की उल्टी शरीर में पित्त दोष के बढ़ने का संकेत हो सकती है। इसके अलावा आपके शरीर में बाइल नमक एक फ्लूइड के जमा होने से भी आपके हरे रंग की उल्टी हो सकती है। बाइल का निर्माण लिवर में होता है और पेट खाली होने पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। मॉर्निंग सिकनेस या स्टमक फ्लू के कारण भी आपको हरे रंग की उल्टी हो सकती है। 

Green Vomit Reason in Hindi

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी खाली पेट आती है उल्टी? जानें इसके 7 कारण

हरे रंग की उल्टी होने के कुछ अन्य कारण इस तरह से हैं-

1. पेट में इन्फेक्शन 

पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से भी आपको हरे रंग की उल्टी हो सकती है। इसके अलावा पित्ताशय की थैली में संक्रमण होने की वजह से उसमें कुछ एसिड का निर्माण होता है, जिसकी वजह से आपको हरे रंग की उल्टी हो सकती है। बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने वाले लोगों को अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

2. फूड पॉइजनिंग

बासी या संक्रमित भोजन का सेवन करने की वजह से भी आपको हरे रंग की उल्टी हो सकती है। अगर आप संक्रमित या दूषित फूड्स का सेवन करते हैं, तो इसका खतरा बना रहता है। इसलिए बासी भोजन या दूषित भोजन का सेवन अकरने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु उल्टी करे तो क्या करें? डॉक्‍टर से जानें इलाज

3. साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम

साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम की वजह से भी आपको हरे रंग की उल्टी हो सकती है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति को 3 से 6 महीने के भीतर एक बार उल्टी जरूर होती है। इसे रहस्यमयी उल्टी की समस्या भी कहते हैं। यह समस्या बिना किसी कारण के होती है।

हरे रंग की उल्टी होने पर क्या करें?

हरे रंग की उल्टी होना पेट में खराबी या संक्रमण का लक्षण हो सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज करना आपके लिए गंभीर हो सकता है। हरे रंग की उल्टी से बचने के लिए सही समय पर भोजन करना और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर भी आपको ये समस्या हो सकती है। हरे रंग की उल्टी होने पर डॉक्टर की सलाह और इलाज जरूर लेना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Finger Pain Causes: हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2022 16:52 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content