आंत के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? जानें कब ये कैंसर हड्डियों तक पहुंच जाता है

कुछ कैंसर हड्डियों तक बहुत तेजी से फैलते हैं। इनमें से ही एक आंतों का कैंसर भी है। जानें इसके शुरुआती और एडवांस स्टेज के लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंत के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? जानें कब ये कैंसर हड्डियों तक पहुंच जाता है


आंतो का कैंसर बहुत जल्दी हड्डियों में फैल जाता है। स्टडीज के मुताबिक यह कैंसर तेजी से फैलने वाले कैंसर के मामले में तीसरे नंबर पर है। भारत सहित दुनियाभर में पिछले कुछ वर्षो में आंतों के कैंसर के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण लोगों के खानपान में आया बदलाव है। ऑयली और प्रॉसेस्ड चीजों के ज्यादा सेवन से इस तरह के कैंसर का खतरा बढ़ता है। वैसे तो आंत का कैंसर भी अन्य कैंसरो की तरह ही फैलता है। आंत का कैंसर बड़ी आंत या कोलन में होता है। यह कैंसर हड्डियों में भी अधिक तेजी से फैल सकता है। कुछ लक्षणों से इसका पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में। आंत का कैंसर व्यक्ति के शरीर के और हिस्सों में भी फैल सकता है।

कई अंगों में फैल सकता है आंत का कैंसर

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ मीनाक्षी जैन के अनुसार अगर ठीक समय पर कैंसर का पता नही लगाया जाये और इसका इलाज नहीं करवाया जाये तो, आंत का कैंसर जानलेवा भी साबित हो सकता है। आंत का कैंसर लिवर, फेफड़े, दिमाग, पेट या फिर लिम्फ नोड्स सहित शरीर के बाकी हिस्सों में फैल सकता है। इस तरह के कैंसर को एडवांस बाउल कैंसर कहते हैं।

colon cancer signs

क्या होता है जब आंत का कैंसर हड्डियों में पहुंच जाता है? 

किसी भी अंग के कैंसर का हड्डियों तक फैलना वैसे तो बहुत सामान्य नहीं है लेकिन आंत के कैंसर के मरीजों में कई बार ये स्थिति देखी जाती है। इस प्रकार के कैंसर को बोन मेटास्टेसिस के नाम से जाना जाता है। इस स्थिति में कैंसर सेल्स मेन ट्यूमर से अलग होकर हड्डियों में फैलने लग जाती हैं, जिससे कैंसर हड्डियों में बढ़ने लगता है। फिर ये हड्डियों में फैलने वाला कैंसर हाइपरकैल्सीमिया का कारण बनता है। हाइपरकैल्सीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियों का कैल्शियम गल कर खून में घुलने लगता है। कैंसर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर कैंसर की इस स्टेज का खतरा बुजुर्गों में ज्यादा होता है। 

इसे भी पढ़ें- खराब पाचन तंत्र हो सकता है आंत के कैंसर (Intestine Cancer) का संकेत, जानें बचाव के 4 उपाय

आंत के कैंसर के शुरुआती लक्षण

आंत कैंसर के शुरुआती लक्षण सामान्य और बहुत मामूली हो सकते हैं, जिसके कारण लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे- 

  • मलत्याग करने की आदत में बदलाव आना
  • मल के साथ खून आना लेकिन बवासीर के लक्षण न होना।
  • पेट दर्द
  • बेचैनी
  • बार-बार इंफ्लेमेशन होना

संकेत जिनपर ध्यान देने की है जरूरत

अगर आपकी हड्डियों में आंत का कैंसर फैल जाता है, तो इस स्थिति को हाइपरलकैल्सीमिया कहा जाता है। इसे निम्न लक्षणों से पहचाना जा सकता है। 

  • शरीर में थकान महसूस होना
  • बार बार उल्टी आना
  • ज्यादा प्यास लगना
  • जब आंत का कैंसर हड्डियों में फैलता है तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिससे हड्डियों में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होने लगता है। 
  • कैंसर की वजह से हड्डियों में फ्रेक्चर होने का भी खतरा रहता है।
  • खून में ज्यादा कैल्शियम की मात्रा का मौजूद होना भी इस बात का एक संकेत होता है।
  • पेट में खराबी होना
  • कब्जी होना
  • उल्टी आना
  • हमेशा चिड़चिड़ापन रहना

इसे भी पढ़ें- हड्डियों के कैंसर का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं?

अगर कोइ भी व्यक्ति किसी भी तरह के कैंसर से पीड़ित हैं तो उसे अपने आसपास के रिस्क फैक्टर पर ध्यान देना चाहिए। जहां तक आंत कैंसर का संबंध है, तो अनहेल्दी खाना खाने की आदत, धूम्रपान, शराब का सेवन, परिवार में किसी अन्य सदस्य को कैंसर होना आदि इसके रिस्क फैक्टर हो सकते हैं। इसलिए इन रिस्क फैक्टर्स से खुद को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

हाइपरकैल्सीमिया के लक्षण होने का मतलब यह नहीं है कि आपको ज्यादा खतरनाक कैंसर हो गया है। लेकिन यह जरूरी है कि आपको इसके लक्षणों का पता होना चाहिए। इसलिए अपने नियमित रूटीन में बदलाव महसूस होने पर उसे हल्के में  न लें। ऊपर बताए गए लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

बोन कैंसर के कितने स्टेज होते हैं? जानें कौन स्टेज है बेहद खतरनाक

Disclaimer