
How To Apply Henna To Make Hair Red: बालों पर मेहंदी का इस्तेमाल बरसों से किया जाता है। बालों पर मेहंदी का इस्तेमाल असमय सफेद बालों को काला करने के लिए, डैंड्रफ हटाने के लिए और कई बार बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। वहीं आज के समय में बालों को कलर करने का चलन भी काफी बढ़ गया है। बालों को कलर करने के लिए लोग केमिकल युक्त कलर का इस्त्माल करते है। ये कलर महंगे होने के साथ इनका ज्यादा इस्तेमाल बालों के लिए हानिकारक होने के साथ शरीर के लिए भी नुकसानदायक होता है। वहीं कई लोग बालों को, तो कलर करना चाहते हैं लेकिन इन केमिकल युक्त कलर से बचना चाहते है। ऐसे में बालों को लाल या बरगंडी कलर का करने के लिए मेहंदी में कई चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता है। ऐसा करने से बाल नैचुरली रूप से लाल होने के साथ मजबूत भी होंगे। मेहंदी से बालों को कलर करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर होगी और बाल तेजी से बढ़ेंगे भी। आइए जानते हैं बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाकर क्या लगाएं।
चुकंदर का रस
बालों को नैचुरल लाल करने के लिए मेहंदी में चुकंदर के रस को मिलाकर लगाया जा सकता है। इसको लगाने के लिए 4 से 5 चम्मच मेहंदी में 2 से 3 चम्मच चुकंदर के रस को मिलाएं। इस मि8ण को अच्छे से मिलाने के बाद इसे रात भर के लिए लोहे की कडाही में छोड़ दें। सुबह इसको रूट्स को एक इंच छोड़कर बालों पर लगाना शुरू करें। 1 से 2 घंटे के बाद नॉर्मल पानी से बालों को धोएं। ऐसा करने से बाल लाल होने के साथ मजबूत भी हेंगे।
गुडहल के फूल का पाउडर
गुहहल का फूल स्किन के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों को लाल करने के लिए इस पाउडर में मेहंदी को मिलाकर इसे लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 5-6 चम्मच मेहंदी, 3 चम्मच गुडहल के फूल का पाउडर और चाय के पानी को छानकर इस मेहंदी में मिलाना शुरू करें और रात भर के लिए इस मिश्रण को छोड़ दें। सुबह उठकर इसको बालों में 1 से 2 घंटे के लिए लगा लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।

कॉफी पाउडर
बालों को नैचुरल लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाकर कॉफी पाउडर को लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4 से 5 चम्मच मेहंदी लें। अब 1/2 गिलास पानी में कॉफी पाउडर को डालकर मिक्स करें। उसके बाद इस पानी को मेहंदी में डालकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को बालों पर रातभर के लिए भिगने दें। उसके बाद सुबह उठकर इसे लगाएं। इसको लगाने से बाल लाल होने के साथ मजबूत भी होंगे।
इसे भी पढ़ें- इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
कत्था
कत्था बालों को लाल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पान की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4 से 5 चम्मच मेहंदी में 1 चम्मच कत्था पाउडर और चाय पत्ती के पानी में मेहंदी को मिला कर रात भर के लिए लोहे की कडाही में छोड़ दें। अब इस मिश्रण को बालों पर 2 घंटे के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह के मेहंदी लगाने से बाल आसानी से नैचुरल लाल हो जाते है।
बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाकर इन चीजों को लगाया जा सकता है। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version