बालों के लिए नारियल तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खो के रूप में लंबे समय से किया जा रहा है। बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना असरदार माना जाता है। इसमें फैटी एसिड और मिनरल्स की अधिक मात्रा पायाी जाती है, जो बालो को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो बालों की समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते हैं। नारियल तेल को बालों पर कई तरीको से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करने से ड्राई और फ्रिजी बालों की समस्या से राहत मिल सकती है। तो आइए इस लेख में जानें नारियल तेल से 5 तरीके के हेयर मास्क बनाने के तरीके और इसके फायदे।
नारियल तेल से हेयर मास्क कैसे बनाएं (How To Make Hair Mask With Coconut Oil)
नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क (Coconut Oil and Aloe vera Hair Mask)
एक बाउल में 5 से चम्मच नारियल का तेल लीजिए। अब इसमें 3 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। आप चाहे तो प्लांट एलोवेरा जेल की जगह मार्केट से एलोवेरा जेल खरीदकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आखिर में इसमें 4 से 5 बूंदे रोजमेरी ऑयल मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। बालों को 2 सेक्शन में बांटे और जड़ो से बालो की लंबाई तक अप्लाई करें। इसे 20 से 30 मिनट तक लगाएं रखें और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
कैसे फायदेमंद है
इस हेयर मास्क में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया गया है, जो बालों को मजबूती देने में मदद करेगा। वहीं इसके इस्तेमाल से बाल घने होंगे और बालों में चमक भी बनी रहेगी। रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करने बालों का झड़ना कम होता है, साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा भी मिलता है।
इसे भी पढ़े- असली नारियल तेल की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें शुद्धता पता लगाने का आसान तरीका
नारियल तेल और शहद का हेयर मास्क (Coconut Oil and Honey Hair Mask)
एक बाउल में 4 से 5 चम्मच नारियल तेल लीजिए। आप अपने बालों की लंबाई के मुताबिक तेल की मात्रा भी बढ़ा सकती हैं। नारियल तेल के साथ ही इसमें 2 से 3 चम्मच शहद भी मिलाएं। दोनों सामग्री को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और बालों में लगाएं। इस हेयर मास्क को 30 मिनट तक लगाए रखें और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
कैसे फायदेमंद है
शहद में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। यह स्कैल्प को रिलैक्स रखने और डैंड्रफ से छुटकारा देने में मददगार भी हो सकता है।
नारियल तेल और केस्टर ऑयल (Coconut Oil and Castor Oil Hair Mask)
यह हेयर मास्क तैयार करने के लिए एक बाउल में 5 से 6 चम्मच नारियल तेल लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच केस्टर ऑयल मिलाएं। आखिर में कुछ बूंदे पेपरमिंट ऑयल की मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें। इस हेयर मास्क को बालो की जड़ो से लंबाई तक लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करते हुए हेयर वॉश कर लें।
कैसे फायदेमंद है
इस हेयर मास्क में केस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, जो बालों की हेल्दी ग्रोथ में मदद कतर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड और विटामिन-ई पाया जाता है, जो प्राकृतिक रूप से बाल बढ़ाने में मदद कर सकता है। पेपरमिंट ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़े- गर्मियों में बालों में नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 आसान तरीके
नारियल तेल और अंडे का हेयर मास्क (Coconut Oil and Egg Hair Mask)
नारियल तेल और अंडे से हेयर मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 5 से 6 चम्मच नारियल तेल लीजिए। अब इसमें 1 अंडे की सफेदी और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों की लंबाई पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें।
कैसे फायदेमंद है
इस हेयर मास्क में अंडे का इस्तेमाल किया गया है, जो बालो से पोषण देने और घना बनाए रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत बन पाते हैं। वहीं शहद के इस्तेमाल से बालों को नमी मिलेगी, जो बालों को ड्राई और फ्रिजी होने में रोकेगा।
नारियल तेल और टी ट्री ऑयल का हेयर मास्क (Coconut Oil and Tea Tree Hair Mask)
टी ट्री ऑयल और नारियल तेल का हेयर मास्क लगाने के लिए बाउल में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल लीजिए। अब इसमें 5 से 6 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। आखिर में 10 से 12 बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाकर स्कैल्प से बालो की लंबाई तक अच्छे से लगाएं। इस हेयर मास्क को 30 मिनट तक लगाएं रखें और इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
कैसे फायदेमंद है
टी ट्री ऑयल बालो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा देने और बालों की जड़ो को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
इस तरह से आप घर पर नारियल के तेल से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। ये सभी हेयर मास्क बालों को पोषण देने और घने बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।