Camphor And Coconut Oil Benefits For Hair: घर में पूजा के लिए तो कपूर का प्रयोग हम में से ज्यादातर लोग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बालों में कपूर का प्रयोग किया है? क्या आप जानते हैं, बालों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जा सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! बालों के लिए कपूर बहुत लाभकारी है। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं। लेकिन अक्सर लोग इसक बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए कपूर का प्रयोग कैसे करें? साथ ही कौन से कपूर का प्रयोग करना चाहिए (सफेद, पीला, नीला या भूरा)? इस विषय बेहतर जानकारी के लिए हमने डी.वाई पाटिल हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अस्मिता कपूर से बात की। आइए जानते हैं बालों में कपूर लगाने के फायदे और लगाने का तरीका।
बालों में कपूर कैसे लगाएं- How To Use Camphor On Hair In Hindi
डॉ. अस्मिता की मानें तो बालों में कपूर का प्रयोग करने का सबसे आसान तरीका है, इसका तेल बनाकर लगाना। इसके लिए आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल और कपूर का साथ में प्रयोग बालों के लिए बहुत लाभकारी भी होता है। क्योंकि नारियल तेल भी कपूर के समान ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है और एक बेहतरीन मॉइश्चराइजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। यह बालों में एक नेचुरल चमक जोड़ता है।
बालों में कौन सा कपूर लगाना चाहिए- Which Type Of Camphor Is Used For Hair In HIndi
बात करें कि आपको कौन से कपूर का बालों में प्रयोग करना चाहिए, तो इसके लिए सफेद कपूर सबसे बेस्ट होता है। क्योंकि अन्य प्रकारों में कई टॉक्सिन्स होते हैं, जो काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। बालों में नारियल तेल और कपूर लगाने के फायदे और इसके प्रयोग का तरीका यहां नीचे बताया गया है...
इसे भी पढें: करी पत्ता से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे होगा हेयर फॉल कंट्रोल
कपूर और नारियल तेल बालों में लगाने के फायदे- Camphor And Coconut Oil Benefits For Hair In Hindi
1. डैंड्रफ का होगा सफाया: शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन स्कैल्प से फंगस, बैक्टीरिया, खुजली, एलर्जी आदि से छुटकारा दिलाता है, जो डैंड्रफ का कारण बनते हैं।
2. बालों का झड़ना करे कम: डैंड्रफ बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण है, जिसका सफाया करने में नारियल तेल और कपूर का मिश्रण बहुत लाभकारी है, यह बालों को मजबूत बनाता है।
3. बालों में लाए चमक: बालों की चमक बढ़ाने, ड्राई और फ्रिजी हेयर की समस्या दूर करने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह आपको नैचुरली स्मूथ और शाइनी बाल प्रदान करता है।
4. बालों के विकास में करे मदद: बालों की ग्रोथ न होने और धीरे-धीरे बालों के विकास होने की समस्या को कपूर और नारियल तेल दूर करते हैं। यह आपको लंबे और घने बाल पाने में मदद करता है।
5. बाल सफेद होने से बचाएगा: समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से बचाने और उन्हें नैचुरली काला बनाए रखने में कपूर और नारियल तेल आपकी मदद करेंगे।
इसे भी पढें: करी पत्ता और नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेंगे लंबे-मजबूत बाल
कपूर और नारियल तेल बालों में कैसे लगाएं- How To Use Coconut Oil And Camphor For Hair In Hindi
बालों में कपूर और नारियल तेल का प्रयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस जरूरत के अनुसार एक कटोरी में नारियल तेल लेना है। फिर इसमें आपको कपूर की 1-2 गोलियां या फिर पाउडर डालकर थोड़ा गर्म कर लेना है। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इससे धीरे-धीरे स्कैल्प की मालिश करें और पूरे बालों में अच्छी तरह लगाएं। इसे सिर धोने से कम से कम 4 घंटे के लिए बालों में जरूर लगाएं, आप चाहें तो रात भर के लिए भी इसे बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार बालों में इसका प्रयोग करने से आपको जबरदस्त लाभ मिलेंगे। नारियल का तेल गरम करें और उसमें भृंगराज और आमलकी डालें।
नोट: आप चाहें तो नारियल तेल और कपूर के साथ आप भृंगराज और आंवला पाउडर मिलाकर भी गर्म कर सकते हैं और इसे बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इससे भी घने, मजबूत और शाइनी बाल पाने में बहुत मदद मिलेगी।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version