Expert

असली नारियल तेल की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें शुद्धता पता लगाने का आसान तरीका

How To Check Purity Of Coconut Oil: नारियल तेल में मिलावट का पता आप घर पर कुछ सरल टेस्ट करके लगा सकते हैं, जानें शुद्धता पहचानने के तरीके।  
  • SHARE
  • FOLLOW
असली नारियल तेल की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें शुद्धता पता लगाने का आसान तरीका


How To Check Purity Of Coconut Oil: नारियल तेल का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में कई तरह से करते हैं। खाना पकाने से लेकर, त्वचा और बाल, साथ ही कई घरेलू नुस्खों के तौर पर इसका काफी प्रयोग किया जाता है। सेहत के लिहाज से यह बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण आदि। इसके अलावा इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। लेकिन आजकल हम देखते हैं, कि बाजार में ज्यादातर प्रोडक्ट्स में अब मिलावट काफी अधिक मात्रा में की जाने लगी है। नारियल तेल में मिलावट के भी कई मामले देखने को मिल चुके हैं। तेल की तुलना में अब डालडा, रिफाइंड और कई हानिकारक केमिकल मिलाकर तेलों को बेचा जा रहा है। भले ही नारियल तेल बहुत गुणकारी है, लेकिन अगर आप इसका शुद्ध रूप में प्रयोग नहीं करते हैं तो आपको इसके लाभ देखने को नहीं मिलता है, बल्कि कुछ मामलों में मिलावट वाला नारियल तेल सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि नारियल तेल में मिलावट का पता कैसे लगा सकते हैं? या नारियल तेल की शुद्धता का टेस्ट कैसे कर सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। नारियल तेल की शुद्धता कैसे चेक करें? इस लेख में हम आपको इसके कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

How To Check Purity Of Coconut Oil

नारियल तेल की शुद्धता जांचने लगाने के लिए टेस्ट- How To Check Purity Of Coconut Oil In Hindi

1. रंग चेक करें

नारियल तेल के रंग से आप इसमें मिलावट का पता आसानी से लगा सकते हैं, यह शुद्धता जांचने का बहुत आसान तरीका है। जब आप तेल को किसी बर्तन में डालकर देखते हैं, तो आप पाएंगे कि मिलावट वाले नारियल तेल का रंग हमेशा ही थोड़ा पीला या गहरा नजर आता है। जबकि असली नारियल तेल का रंग हमेशा पारदर्शी होता है। आप किसी कंटेनर में 10 मिनट के लिए तेल डालकर छोड़ भी सकते हैं, अगर 10 मिनट बाद भी तेल का रंग नहीं बदलता है तो यह शुद्ध है। लेकिन अगर यह धुंधला या गहरे रंग का दिखाई देता है तो इसमें मिलावट की गई है।

इसे भी पढें: सफेद और भूरे चावल से क्यों ज्यादा फायदेमंद है लाल चावल? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण

2. तेल को पानी में डालकर देखें

आप किसी बर्तन या गिलास में पानी और 2 चम्मच नारियल तेल को मिलाकर, इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। 15-20 मिनट बाद आप देखेंगे कि तेल पानी में जम रहा है और तैर रहा है। यह दर्शाता है कि आपका नारियल तेल शुद्ध है। वहीं इसके विपरीत अगर तेल पानी में घुल जाता है, तो इसमें मिलावट की गई है।

इसे भी पढें: रोज सुबह नॉर्मल चाय के बजाए पिएं जीरा की चाय, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

3. गर्म करके देखें

एक फ्राई पैन को गर्म करें, इसे मध्यम आंच पर रखें और इसमें 1-2 चम्मच नारियल तेल डालें। कुछ मिनट में आप देखेंगे कि कम तापमान पर भी तेल से झाग निकल रहे हैं और जलने की गंध आ रही है। इसका अर्थ है कि यह शुद्ध है। लेकिन अगर झाग और गंध नहीं आती है तो आपका तेल सही नहीं है।

All Image Source: Freepik

Read Next

सफेद और भूरे चावल से क्यों ज्यादा फायदेमंद है लाल चावल? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण

Disclaimer