How To Get Red Or Burgundy Hair With Beetroot: सफेद बालों को काला या कलर करने के लिए लोग डाई का प्रयोग करते हैं, साथ ही केमिकल युक्त हेयर कलर्स लगाते हैं। जिनका असर कुछ समय तो बालों में देखने को मिलता है, लेकिन यह धीरे-धीरे बालों से रंग निकलने लगता है और बाल पहले से अधिक डैमेज भी हो जाते हैं। वहीं, हम देखते हैं कि लोगों को बालों का रंग थोड़ा लाल या बरगंडी काफी पसंद होता है। जिसे पाने के लिए कुछ लोग बालों में मेंहदी लगाते हैं। इससे जिन लोगों के बाल सफेद हैं, उनके बाल तो कलर हो जाते हैं लेकिन लाल या बरगंडी नहीं हो पाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके बाल काले होते हैं, और वे बालों को बरगंडी कलर करने के लिए डाई या हेयर कलर लगाते हैं। इससे बालों को लाल रंग तो मिल जाता है, लेकिन बाल काफी डैमेज भी होते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, चुकंदर की मदद से आप बालों को नेचुरल लाल या बरगंडी बना सकते हैं? आपने अक्सर लोगों को गालों को गुलाबी करने के लिए तो चुकंदर का प्रयोग करते देखा होता है, लेकिन यह सिर्फ त्वचा को ही नहीं बल्कि बालों को भी नैचुरली लाल बनाने में मदद कर सकता है। बस आपको सही तरीके से इसका बालों में प्रयोग करना है। अब सवाल यह उठता है कि आप आप चुकंदर से बाल लाल कैसे कर सकते हैं (chukandar se baal colour kaise karen)? इस लेख में हम आपको चुकंदर से बाल लाल करने के 3 तरीके बता रहे हैं।
चुकंदर से बाल लाल करने का तरीका- Ways To Get Red Or Burgundy Hair With Beetroot In Hindi
1. जैतून के तेल में मिलाकर लगाएं
आप जैतून के तेल में चुकंदर का रस और अदरक कूटकर, मिलाकर इस मिश्रण को बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में जरूर के अनुसार चुकंदर का रस, कुटी हुई अदरक या इसका तेल, साथ ही 2-3 चम्मच जैतून का तेल डालकर, अच्छी तरह मिक्स करना है। इस मिश्रण को बालों में लगाएं, आप इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगा सकते हैं। कम से 3-4 घंटों के लिए इसे बालों में छोड़ दें, फिर उसके बाद शैंपू का प्रयोग करके सिर धो लें। आपको बालों में इस्टेंट लाल चमक देखने को मिलेगी। सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करने से बालों का कलर अधिक गहरा करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढें: चुकंदर से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें 3 तरीके, तेजी से होगा बालों का विकास
2. मेहंदी में मिलाकर लगाएं
अगर आप मेहंदी में चुकंदर का रस मिलाकर इसे बालों में अप्लाई करते हैं, तो यह बालों को कलर करने में बहुत प्रभावी रूप से काम करता है। इसके लिए आप जरूरत के अनुसार मेंहदी में पानी के बजाए चुकंदर के रस का प्रयोग कर सकते हैं, आप चाहें तो चुकंदर के गुदा का पेस्ट भी इसमें मिला सकते हैं। 1 नींबू का रस निचोड़ लें और अच्छी तरह मिक्स करके बालों में अप्लाई करें। 3-4 घंटे बाल धो लें।
इसे भी पढें: मेथी और चावल के पानी से पाएं लंबे और घने बाल, जानें कैसे बनाएं और लगाएं
3. चुकंदर हेयर मास्क लगाएं
चुकंदर हेयर मास्क बनाने के लिए आप आंवला पाउडर, मेहंदी पाउडर, चुकंदर का रस और गुदा, साथ ही नींबू के रस आदि को साथ में मिलाएं। इस मिश्रण को सिर धोने से पहले कम से 3-4 घंटों के लिए लगाएं। सप्ताह में 1 बार लगाएं और आपको इंस्टेंट रिजल्ट मिलेंगे।
All Image Source: Freepik