Doctor Verified

डिलीवरी के बाद क्या करें और क्या न करें? डॉक्टर से जानें मांओं के लिए जरूरी टिप्स

Dos And Donts For Postpartum Moms In Hindi: प्रसव के बाद जल्दी रिकवरी के लिए जरूरी है कि महिलाएं हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त रेस्ट करें और कुछ दिनों के लिए यौन संबंध बनाने से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद क्या करें और क्या न करें? डॉक्टर से जानें मांओं के लिए जरूरी टिप्स


Dos And Donts For Postpartum Moms In Hindi: प्रसव यानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी पुराने स्वास्थ्य में लौटने में काफी समय लगता है। ऐसा इसलिए, क्यांकि प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान महिला के गर्भ में एक शिशु का विकास होता है और 9 महीने बाद उसका जन्म होता है। डिलीवरी के बाद महिलाएं काफी कमजोरी महसूस करती हैं। अगर महिला का सी-सेक्शन हुआ है, तो उन्हें सामान्य अवस्था में लौटने में अधिक समय लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि महिलाओं को पता हो कि डिलीवरी के बाद हीलिंग के लिए वे क्या करें और क्या नहीं। इससे न सिर्फ महिला का स्वास्थ्य तेजी से बेहतर होता है, बल्कि जो शिशु स्तनपान पर निर्भर है, उनके लिए भी यह फायदेमंद होता है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

डिलीवरी के बाद क्या करें?- What To Do After Delivery In Hindi

dos-and-donts-for-postpartum-moms-02

प्रॉपर मील लें

डिलीवरी के बाद महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन जैसे सभी तत्वों को शामिल करें। सही डाइट की मदद से बॉडी में पर्याप्त पोषक तत्व पहुंचते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह उनके नवजात शिशु के लिए भी  लाभकारी होता है। इसके अलावा, महिलाओं को अपनी डाइट में फाइबर भी जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

ज्यादा से ज्यादा आराम करें

डिलीवरी के बाद बहुत जरूरी है कि महिलाएं पर्याप्त आराम करें। इन दिनों महिला जितना ज्यादा आराम करेगी, उनके स्वास्थ्य में उतनी तेजी से सुधार होगा। हालांकि, डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए पर्याप्त रेस्ट करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बच्चा बार-बार उठ जाता है और वह अपनी हर जरूरत के लिए अपनी मां पर निर्भर होता है। इसके बावजूद, यह सलाह है कि महिलाओं को जब भी समय मिले, रेस्ट जरूर करें।

हाईजीन का ध्यान रखें

डिलीवरी के बाद हाईजीन का ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर डिलीवरी के बाद अगर महिलाएं अपनी हाईजीन का ध्यान नहीं रखती हैं, तो इससे उनको इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, महिलाओं को रेगुलर नहाना चाहिए। ऐसा न करने पर बॉडी रैश हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद जल्द चाहती हैं रिकवरी, तो महिलाएं रखें इन 4 बातों का ध्यान

डिलीवरी के बाद क्या न करें- What Should A Woman Not Do After Giving Birth In Hindi

dos-and-donts-for-postpartum-moms-01

  • डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं को सेक्स एक्टिविटी में इंवॉल्व नहीं होना चाहिए। ध्यान रखें कि डिलीवरी के बाद कुछ दिनों तक ब्लीडिंग होती है। ऐसे में अगर आप यौन संबंध स्थापित करते हैं, तो ऐसे में वजाइनल ब्लीडिंग बढ़ सकती है
  • डिलीवरी के बाद कम से कम 6 से 8 सप्ताह बाद यौन संबंध बनाना चाहिए। इसके अलावा, जब भी यौन संबंध स्थापित करें, कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि डिलीवरी के बाद दोबारा कंसीव करने की संभावना काफी ज्याद होती है।
  • डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई कारणों क्रैम्प्स होता है। लेकिन, अगर किसी वजह से क्रैम्प्स बढ़ जाता है, तो इसे अनदेखी न करें। अपनी कंडीशन के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में पेट पर खुजली क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version