जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो आजमाएं ये 5 तरीके, बढ़ जाएंगे प्रेगनेंसी के चांसेज

How To Get Pregnant Fast: अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो परेशान न हों। जानें जल्दी प्रेगनेंट होने के कुछ कारगर तरीके -
  • SHARE
  • FOLLOW
जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो आजमाएं ये 5 तरीके, बढ़ जाएंगे प्रेगनेंसी के चांसेज

How To Get Pregnant Fast In Hindi: शादी के बाद हर कपल की चाहत होती है कि उनका परिवार आगे बढ़े। खासतौर पर महिलाओं के लिए मां बनने का एहसास बेहद खास होता है। कुछ महिलाऐं बिना किसी परेशानी के बहुत जल्दी कंसीव कर लेती हैं। लेकिन इसके विपरीत, बहुत सी महिलाऐं तमाम कोशिशों के बाद भी कंसीव नहीं कर पाती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- 30 की उम्र के बाद बच्चा प्लान करना,  खानपान, खराब जीवनशैली, हार्मोनल असंतुलन, पीसीओडी या कोई अन्य बीमारी। गर्भधारण करने में कठिनाई होने पर बहुत सी महिलाऐं तनाव से ग्रसित हो जाती हैं। ऐसे में कई महिलाओं का यह सवाल होता है कि जल्दी प्रेगनेंट होने के लिए क्या करें (Jaldi Pregnant Hone Ke Liye Kya Kare)? लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर आप जल्दी प्रेगनेंट होना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जो आपको जल्दी गर्भधारण करने में मदद करेंगे - 

अपनी पीरियड्स साइकिल पर ध्यान दें

अगर आप जल्दी प्रेगनेंट होना चाहती हैं, तो आपको अपनी पीरियड्स साइकिल पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं या बहुत ज्यादा या कम ब्लीडिंग होती है, तो अपना चेकअप करवाएं। डॉक्टर से मिलकर पता करें कि कहीं आपको पीसीओएस या अन्य तरह की समस्या तो नहीं है, जिससे प्रेगनेंट होने में दिक्कत होती है। 

ओवुलेशन पीरियड में शारीरिक संबंध बनाएं

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं, तो उन दिनों में शारीरिक संबंध बनाएं, जब प्रेगनेंट होने के चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। ओवुलेशन के दिनों में फर्टिलिटी रेट सबसे ज्यादा होता है, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। आजकल मार्किट में ओवुलेशन किट भी मिलती है, जिससे आप कैलकुलेट कर सकती हैं कि आप किन दिनों में ओवुलेट करेंगी। ओवुलेशन के दिनों में शारीरिक संबंध बनाकर आप जल्दी प्रेगनेंट हो सकती हैं। 

How-To-Get-Pregnant-Faster

वजन कम करें 

अगर आपको कंसीव करने में मुश्किल हो रही है, तो आपका बढ़ा हुआ वजन भी एक कारण हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है या जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 35 से ज्यादा होता है, उन्हें प्रेगनेंट होने में ज्यादा समय लगता है। शरीर में ज्यादा फैट होने पर शरीर में एस्ट्रोजन ज्यादा मात्रा में बनता है, जिससे कंसीव करने में मुश्किल होती है। अगर बेबी प्लान करना चाहती हैं, तो हेल्दी वेट मेंटेन करें। 

इसे भी पढ़ें: गर्भधारण करने के लिए कितना वजन होना चाहिए?

सिगरेट और शराब का सेवन न करें 

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं, तो सिगरेट और शराब से दूरी बना लें। दरअसल, अल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। नशीले पदार्थों का सेवन करने से प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, तो सिगरेट और शराब का सेवन करने से बचें। 

फोलिक एसिड सप्लीमेंट लें 

जो महिलाऐं कंसीव करना चाहती हैं, उन्हें बेबी प्लान करने से तीन महीने पहले फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। फोलिक एसिड सप्लीमेंट का सेवन करने से प्रेगनेंसी की संभावना में सुधार हो सकता है। दरअसल, फोलिक एसिड का सेवन करने से फर्टिलाइजेशन और कंसीव करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह से फोलिक एसिड सप्लीमेंट का सेवन शुरू कर दें।

इसे भी पढ़ें: PCOS के कारण प्रेगनेंसी में न आए कोई समस्या, अपनाएं ये 5 उपाय

ये कुछ आसान तरीके हैं, जो जल्दी प्रेगनेंट होने में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप एक साल तक ट्राई करने के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

Read Next

महिलाओं में डिमेंशिया की शुरुआत में दिखते हैं 6 संकेत, न करें नजरअंदाज

Disclaimer