अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, जानें डॉक्टर से

Tips to Recover Fast after Abortion in Hindi: अबॉर्शन से जल्दी रिकवर होने के लिए आप इस लेख में दी गई टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, जानें डॉक्टर से


Tips to Recover Fast after Abortion in Hindi: प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का एक बेहद खूबसूरत सफर होता है, लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते अबॉर्शन यानि गर्भपात हो जाता है। अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और कुछ समय तक जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। अबॉर्शन के बाद महिलाओं में कई प्रकार की समस्याएं जैसे शरीर में खून की कमी, कमजोरी, थकान और सुस्ती आने के साथ ही इंफेक्शन का भी खतरा रहता है। गर्भपात यानि अबॉर्शन के बाद आपको खान-पान को लेकर भी काफी एक्टिव रहने की जरूरत है।

हालांकि, अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होकर आप दोबारा से कंसीव कर सकती हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने की कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे। इस बारे में हमने ज्यादा जानकारी लेने के लिए Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। (Abortion ke Baad Jaldi Recover Kaise Ho)

अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए क्या करें?

1. अबॉर्शन के बाद आराम करना जरूरी

अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए आपको बहुत ज्यादा काम करने के बजाय कुछ समय तक आराम करने पर ध्यान देना चाहिए। आराम करना आपके लिए इसलिए जरूरी होता है क्योंकि गर्भपात के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। ऐसे में आराम करने से आपको ब्लीडिंग और इंफेक्शन होने का जोखिम कम होता है। इसलिए ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार आराम करना चाहिए। 

eatinghealthy-inside

2. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें

अबॉर्शन के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। दरअसल, रिकवरी के लिए पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन आदि लेना फायदेमंद रहता है। इन्हें खाने से शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और टिशु भी रिपेयर होते हैं। 

3. डॉक्टर के संपर्क में रहें

अबॉर्शन के बाद आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप डॉक्टर के संपर्क में रहें। अबॉर्शन के बाद आपको जल्दी रिकवर होने के लिए आपको अपने डॉक्टर से समय-समय पर मिलते रहना चाहिए। ताकि, आपको अगली बार कंसीव करने में कोई समस्या नहीं आए और न ही अबॉर्शन के बाद दर्द या इंफेक्शन आदि का खतरा रहे। अबॉर्शन के बाद आमतौर पर महिला की मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है, ऐसे में डॉक्टर आपको इमोश्नल सपोर्ट भी देते हैं। 

4. मेंटल हेल्थ को बेहतर रखें

अबॉर्शन के बाद अधिकांश महिलाएं मेंटली डिस्टर्ब हो जाती हैं। ऐसे में मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखना काफी जरूरी होता है। इस दौरान अपनी मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए आपको नियमिततौर पर मेडिटेशन करने के साथ ही सांस लेने से जुड़ी तकनीकों का भी अभ्यास करना चाहिए। अगर आप मेंटली फिट महसूस नहीं कर रही हैं तो इसके लिए अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से मदद लें। इससे आपको एक अच्छा मेंटल सपोर्ट मिलता है, जिससे आप तेजी से रिकवर हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - अबॉर्शन के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए? डॉक्टर से जानें 

5. लाइफस्टाइल में करें सुधार

गर्भपात यानि अबॉर्शन के बाद आपको खासतौर पर अपना ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपना ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अबॉर्शन के बाद आपको स्मोकिंग करने और शराब पीने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इसके लिए आपको कोई भारी सामान उठाने या कुछ दिनों तक ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से भी बचना चाहिए। अबॉर्शन के बाद आपको एक हेल्दी और संतुलित डाइट लेने के साथ ही अपने शरीर में हो रहे बदलावों पर नजर रखने की भी जरूरत है। 

FAQ

  • गर्भपात के बाद जल्दी ठीक होने के लिए क्या खाएं?

    गर्भपात के बाद जल्दी ठीक होने के लिए आपको फल, सब्जियां और नट्स आदि का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स आदि जैसे तत्व खाने चाहिए।
  • गर्भपात के बाद कितना बेड रेस्ट चाहिए?

    गर्भपात के बाद आपको कम से कम 24 घंटे का रेस्ट करना चाहिए। केवल यही नहीं, इसके लिए आपको कुछ दिनों तक रोजाना आराम करना चाहिए। 
  • गर्भपात के बाद अपने शरीर को स्वस्थ कैसे रखें?

    गर्भपात के बाद अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको डॉक्टर के साथ संपर्क करना चाहिए साथ ही साथ आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को भी नजर रखना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

प्रेगनेंसी में सेक्स करने होती है नॉर्मल डिलीवरी, डॉक्टर बता रहे हैं इस दावे की सच्चाई

Disclaimer