Doctor Verified

अबॉर्शन के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

Precautions To Take After Abortion: अबॉर्शन के बाद महिलाएं अपनी देखभाल कैसे करें, उनके पास पर्याप्त जानकारी नहीं होती है। इस लेख में जानें सबुकुछ।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 09, 2023 20:14 IST
अबॉर्शन के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Precautions To Take After Abortion: अबॉर्शन यानी गर्भपात के बाद, महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि गर्भपात के बाद महिलाओं में इन्फेक्शन, कमजोरी, शरीर में खून की कमी और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान महिलाएं मानसिक रूप से भी काफी कमजोर महसूस करती हैं। वे काफी निराश और तनावग्रस्त महसूस करती हैं। ऐसा शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन होने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, भी महिलाओं के शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं, जिनसे बचने के लिए उन्हें पर्याप्त देखभाल की जरूरत होती है। गर्भपात के बाद अपनी देखभाल कैसे करें, इस दौरान क्या करें और क्या नहीं, इसके बारे में बहुत कम महिलाएं ही जानती हैं। अबॉर्शन के बाद कुछ जरूरी बातों और सावधानियों के बारे में जानने के लिए हमने शारदा अस्पताल के डॉ. नीरज गोयल (Senior Consultant - Department of Gynaecology) से बात की। यहां हम ऐसी 10 जरूरी बातें आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिनका ध्यान आपको गर्भपात के बाद जरूर रखना चाहिए।

अबॉर्शन के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए-  Precautions To Take After Abortion In Hindi

1. पर्याप्त आराम करें: यह बहुत जरूरी है, कि एक महिला गर्भपात के बाद अपने शरीर को पर्याप्त आराम दे और विश्राम करे। इस दौरान महिलाओं को काफी तकलीफ से गुजरना पड़ता है, जिससे रिकवरी के लिए आराम करना बहुत जरूरी है।

2. दवाएं समय पर लें: अबॉर्शन के बाद डॉक्टर कुछ दवाएं लेने का सुझाव देते हैं, जिन्हें आपको समय पर लेना चाहिए और मिस नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे इंफेक्शन हो सकता है।

Precautions To Take After Abortion

इसे भी पढें: टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव

3. पर्याप्त पानी जरूर पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि अबॉर्शन के बाद शरीर से पसीना बहुत निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

4. संभोग न करें: इस दौरान संभोग करने योनि में संक्रमण हो सकता है। इसलिए 1-2 सप्ताह तक इससे बचने में ही समझदारी है।

5. ज्यादा भार न उठाएं: गर्भपात के बाद बहुत काम करने, साथ ही ज्यादा भार उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करने से भी बचना चाहिए।

6. चेकअप करवाएं: डॉक्टर से समय-समय के चेकअप कराना जरूरी है, जिससे कि भविष्य में कोई समस्या न हो।

7. स्वस्थ आहार लें: इस दौरान आपको स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें।

8. योनि की सेहत का ध्यान रखें: अगर आप योनि से ब्लीडिंग, गंदगी और बदबूदूार डिस्चार्ज नोटिस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि यह इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढें: बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इलाज और बचाव

9. व्यायाम करें: आप कुछ सरल व्यायाम जैसे पैदल चलना, योग और कुछ हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

10. मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें: मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है बहुत जरूरी है। इसलिए खुश रहने की कोशिश करें। परिवार के बीच समय बिताएं। अपने मन को शांत रखें। इसके लिए आप मेडिटेशन का अभ्यास भी कर सकते हैं।

(With Inputs: Dr. Neerja Goyal- Senior Consultant - Department of Gynaecology, Sharda Hospital)

All Image Source: Freepik

Disclaimer