वजाइनल इंफेक्शन (vaginal infection) महिलाओं को होने वाली बहुत ही आम समस्या है। ये एक ऐसी परेशानी है, जिससे हर महिला को अपनी लाइफ में एक न एक बार जरूर गुजरना पड़ता है। वजाइनल इंफेक्शन वैसे जो ज्यादा गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन अगर इसे वक्त रहते ठीक न किया जाए, तो ये कई बड़ी परेशानियों की वजह बन सकता है। वजाइनल इंफेक्शन की बात जब आती है, तो ये कुछ महिलाओं में जल्दी ठीक हो जाता है, तो कुछ को दर्द और खुजली जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वजाइनल इंफेक्शन को लेकर महिलाओं को लगता है कि ये एक ही तरह का होता है। लेकिन इसके कई प्रकार हैं।
वजाइनल हेल्थ पर किन चीजों का फर्क पड़ता है ? what causes vaginal infection
- यौन संबंध
- प्रेगनेंसी
- हार्मोनल इंबैलेंस
- असुरक्षित यौन संबंध
- ठीक से सफाई न होने की वजह से
टॉप स्टोरीज़
वजाइनल इंफेक्शन के प्रकार
यीस्ट इंफेक्शन - yeast infection
वजाइना में होने वाला ये सबसे आम इंफेक्शन है। इसकी मुख्य वजह फंगस कैंडिडा मानी जाती है। शुरुआत में शरीर में कैंडिडा फंगस कम मात्रा कम होती है, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ती है महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा सकती है। यीस्ट इंफेक्शन का मुख्य कारण बर्थ कंट्रोल पिल्स, पीरियड ब्लड और प्रेगनेंसी हो सकती है। इस इंफेक्शन में मूत्र त्याग करते वक्त तेज दर्द महसूस हो सकता है।
क्लैमिडिया इंफेक्शन- Chlamydia Infection
वजाइना में होने वाला ये इंफेक्शन यौन संचारित संक्रमण होता है। कुछ महिलाओं को यौन संबंधों के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज होने की वजह से ये इंफेक्शन फैलने का खतरा हो सकता है। कई बार पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से भी ये इंफेक्शन हो सकता है। इस इंफेक्शन में वजाइना के अंदरूनी हिस्से में जलन, दर्द और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या सैंडविच वाकई हेल्दी होते हैं?
ट्रायकोमोनियासिस- Trichomycosis infection
ये महिलाओं में होने वाला तीसरा सबसे बड़ा वजाइनल इंफेक्शन है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये यौन संबंध के दौरान होने वाले इंटरकोर्स की वजह से होता है। इस इंफेक्शन में महिलाओं के वजाइना में जलन, सूजन और लाल रंग के चकत्ते देखे जा सकते हैं। कई महिलाओं को इस इंफेक्शन की वजह से मूत्र त्यागने में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं के वजाइना में क्लैमिडिया और गोनोरिया जैसे कई इंफेक्शन भी हो सकते हैं।
डॉक्टर के पास कब जाना है सही
-
वजाइना में हमेशा खुजली महसूस हो
-
वजाइना के अंदरूनी हिस्से में आपको खुजली, जलन या दर्द महसूस हो
-
वजाइनल डिस्चार्ज में ज्यादा बदबू आ रही हो
-
यौन संबंध के दौरान ज्यादा दर्द महसूस हो
-
वजाइना के आसपास की स्किन पर लाल रंग के चकत्ते या निशान दिखने पर।
अगर आपको वजाइना से संबंधित किसी भी तरह के इंफेक्शन या इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है, तो इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।