Doctor Verified

वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज के हो सकते हैं ये 5 कारण, महिलाएं न करें अनदेखी

Causes Of Bloody Discharge In Hindi: वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, इसका मुख्य कारण हार्मोनल इंबैलेंस को माना जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज के हो सकते हैं ये 5 कारण, महिलाएं न करें अनदेखी


Causes Of Bloody Discharge In Hindi: हर महिला को एक उम्र के बाद ब्लीडिंग होती है। यह सामान्य और हर महिला के लिए जरूरी है। महिलाओं को अक्सर ब्लीडिंग और पीरियड्स से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां होती रहती हैं। असल में, पीरियड्स होने की वजह से ही महिला गर्भवती हो सकती है और मां बन सकती है। अगर किसी महिला को पीरियड्स नहीं होते हैं, तो उसे इनफर्टाइल माना जाता है। खैर, कई बार पीरियड्स खत्म होने के बाद महिलाओं को स्पॉटिंग होती है। ओवूलेशन के दौरान भी ऐसा होता है, जिसे आमतौर पर नॉर्मल माना जाता है। बशर्ते महिला को स्पॉटिंग के साथ-साथ अन्य समस्याओं के लक्षण नजर नहीं आते हैं। क्या आप जानते हैं कि कई बार ब्लीडिंग न होने पर भी महिला को वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज (red discharge kyu hota hai) हो जाता है। सामान्यतः महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज होता है, जो कि योनि स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सवाल है कि महिलाओं को आखिर वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज क्यों (red discharge kyon hota hai) होता है? आइए, इस बारे में पुणे के लुल्लानगर स्थित मदरहुड हॉस्पिटल्स में Consultant Obstetrician & Gynaecologist डॉ. पद्मा श्रीवास्तव से जानते हैं।

वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज के कारण- Causes Of Bloody Discharge In Hindi

Causes Of Bloody Discharge In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान- During Pregnancy

कई बार प्रेग्नेंट महिलाओं को वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज हो सकता है। दरअसल, कंसीव करने के बाद पहली तिमाही में महिला को स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है। यह सामान्य होता है। कुछ समय बाद स्पॉटिंग या ब्लीडिंग रुक जाती है। इसी तरह, प्रेग्नेंसी की शुरुआती स्तर में वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज भी हो सकता है। यह सब शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। हालांकि, अगर ऐसा लगातार होता रहे, तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवाएं।

इसे भी पढ़े: पीरियड्स के आलावा वेजाइनल ब्लीडिंग के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें उपाय

सेक्स के बाद- After Sex

After Sex

शायद आपको यह पता न हो, लेकिन यह सच है कि कई बार सेक्स के बाद ब्लीडिंग, स्पॉटिंग या ब्लड डिस्चार्ज हो सकता है। यह कोई चिंता का विषय नहीं है। अगर कोई महिला पीरियड्स खत्म होने के बाद सेक्स करे, तो उसे स्पॉटिंग या फिर ब्लड डिस्चार्ज हो जाता है। हालांकि, सेक्स के बाद उन महिलाओं को भी ब्लड डिस्चार्ज हो सकता है, जिन्हें ओवरी या मेंस्ट्रुएशन से जुड़ी कोई समस्या है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड नहीं है फिर भी हो रही है ब्लीडिंग, तो जानें इसके कारण

मेनोपॉज के दौरान- Menopause

मेनोपॉज एक ऐसा चरण है, जब महिला के पीरियड्स पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। मेनोपॉज से पहले लंबे समय तक महिला को अनियमित पीरियड्स होते रहते हैं। इसके साथ ही उन्हें, हॉट फ्लैशेज, एक्ने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। इसी क्रम में, कुछ महिलाओं में पीरियड्स खत्म होने की प्रक्रिया के दौरान कभी-कभी ब्लडी डिस्चार्ज (Bloody Discharge) हो सकता है। यही नहीं, मेनोपॉज हो जाने के बाद भी कभी-कभार महिला में यह समस्या देखी जा सकती है।

संक्रमण के कारण- Infection

वजानइल ब्लड डिस्चार्ज संक्रमण की ओर भी इशारा कर सकता है। हालांकि, सिर्फ वजानइल ब्लड डिस्चार्ज होना किसी बीमारी का संकेत नहीं है, जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं। वहीं, अगर महिला को पेल्विक क्रैम्पिंग हो रही है, योनि में इचिंग हो रही है, डिस्चार्ज से बहुत ज्यादा स्मेल आ रही है और पेशाब करने के दौरान दर्द भी हो रहता है। ये सभी लक्षण बताते हैं कि योनि में संक्रमण हुआ है। इस तरह की कंडीशन होने पर आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए, तुरंत एक्सपर्ट से मिलना चाहिए।

वजाइनल कैंसर- Vaginal Cancer

वजाइनल कैंसर होने पर पर भी महिला को वजानइल ब्लड डिस्चार्ज या ब्लीडिंग हो सकती है। यह एक गंभीर बीमारी है। अगर किसी को महिला को वजानइल ब्लड डिस्चार्ज है, तो उन्हें इसके साथ नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए। इनमें शामिल हैं, भूख न लगना, खाने में दिक्कत होना, ब्लोटिंग, पेट और पीठ में दर्द है। आपको बता दें कि आमतौर पर वजानइल कैंसर होने पन शुरुआती चरण में किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसलिए, अक्सर एड्वांस लेवल पर ही इसका पता चलता है। कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत एक्सपर्ट से जांच करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पीरियड्स के दौरान न करें ये 5 तरह की फिजिकल एक्टिविटी, बढ़ सकती है समस्या

Disclaimer