What Makes Period Flow Heavier: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हर महिला में अलग-अलग होती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं। वहीं, कुछ लड़कियों को मूड स्विंग्स से गुजरना पड़ता है। लेकिन कुछ चीजें हर लड़की के लिए कॉमन होना जरूरी है, जैसे पीरियड्स में फ्लो ठीक होना। अगर पीरियड्स के दौरान किसी का फ्लो कम या ज्यादा रहता है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। यह हार्मोनल इंबैलेंस या लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। पीरियड्स फ्लो ठीक रखने के लिए महिलाएं कई चीजें ट्राई करती हैं। कई महिलाएं मानती हैं कि गुड़ खाने से पीरियड्स फ्लो बढ़ता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? इस प्रश्न का जवाब जानने के लिए हमने सिरला जिले आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख के माध्यम से जानें इसका जवाब।
क्या गुड़ खाने से पीरियड्स खुलकर आते हैं? Does Jaggery Increase Periods Flow
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय के मुताबिक गुड़ पीरियड्स फ्लो बढ़ाने में सीधी तौर पर काम नहीं करता है। लेकिन इसे किसी जड़ी-बूटी के साथ मिलाकर अनुपान की तरह प्रयोग किया जा सकता है। गुड़ खाने से बॉडी से टॉक्सिन निकलने में भी मदद मिलती है। इससे पीरियड्स खुलकर आने में मदद मिलती है। अगर आप किसी जड़ी-बूटी के साथ गुड़ खाते हैं, तो इससे शरीर को उस जड़ी-बूटी के गुण सोखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स फ्लो में अचानक बदलाव आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय
पीरियड्स खुलकर लाने के लिए क्या करें?
वेट मेंटेन करें- Maintain Weight
बहुत ज्यादा या कम वजन होने से भी पीरियड्स खुलकर आते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वजन ज्यादा या कम होने से हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। इसका पीरियड्स साइकिल से सीधा कनेक्शन होता है। वेट बढ़ने के कारण रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए वेट मेंटेन रखना बहुत जरूरी है।
समस्या का पता लगाएं- Focus on Issue
पीरियड्स फ्लो कम या ज्यादा होना शरीर में चल रही समस्याओं के कारण होता है। यह पीसीओएस, पीसीओडी और थायराइड जैसी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। कुछ मामलों में लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं भी इसका कारण होती हैं। इसलिए अगर आपको यह समस्या लंबे समय से हो रही हैं, तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) से जुड़ी ये 5 बातें ज्यादातर लोग मानते हैं सच, डॉक्टर ने बताया गलत हैं ये
डाइट में बदलाव करें- Changes In Diet
पीरियड्स साइकिल बैलेंस रखने के लिए डाइट में बदलाव करने जरूरी हैं। अगर आप ज्यादा तनाव लेती हैं या आपका स्लीप शेड्यूल खराब है, तो इस कारण भी पीरियड्स फ्लो पर असर पड़ता है। इसलिए अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखें।
एक्सरसाइज और योग करें- Exercise or Yoga
पीरियड्स फ्लो बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और योग भी फायदेमंद होते हैं। पेल्विक एक्सरसाइज करने से पीरियड्स फ्लो बढ़ाने में मदद मिलेगी। योग जैसे बालासन और तितलीआसन करने से भी पीरियड्स फ्लो मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इसलिए दिन में एक घंटा एक्सरसाइज और योग के लिए जरूर निकालें।
आयुर्वेद के मुताबिक पीरियड्स लाने के लिए गुड़ दवा की तरह काम करता है। लेकिन यह सीधी तौर पर पीरियड्स लाने में मदद नहीं करता है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।