प्रेग्नेंसी के दौरान आती है शरीर से बदबू? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Home Remedies to get rid of Body Odour During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से बदबू आना स्वाभाविक है।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Apr 26, 2023 15:45 IST
प्रेग्नेंसी के दौरान आती है शरीर से बदबू? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies to get rid of Body Odour : प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से महिलाओं को कई तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान शरीर से बदबू आना भी एक आम समस्या है। जब शरीर से बदबू आती है, तो यह लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण बनती है। खासकर जो महिलाएं वर्किंग हैं उनके लिए प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर से बदबू आना किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। जीवन के इस मुश्किल दौर में अगर आप भी ऐसी ही किसी प्रॉब्लम से जूझ रही हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय। इन घरेलू उपायों को अपनाकर प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली शरीर की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

Home-Remedies-to-get-rid-of-Body-Odour-t

प्रेगनेंसी में शरीर से बदबू आने के कारण - Causes of Body Odour During Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर से बदबू आने का कोई एक कारण नहीं होता है। इसके पीछे कई तरह के फैक्टर्स मौजूद होते हैं। आइए पहले जानते हैं इसके बारे में।

  • हार्मोनल बदलाव
  • खान पान में बदलाव आना
  • योनी से व्हाइट डिस्चार्ज बढ़ना
  • ज्यादा पसीना आना
  • पानी कम पानी

प्रेग्नेंसी में शारीरिक बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to get rid of Body Odour During Pregnancy in Hindi

पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए नहाना बहुत जरूरी है। इस दौरान सादे पानी की बजाय इसमें गुलाब जल डालकर नहाने से शरीर से बदबू नहीं आती है। आप चाहें तो नहाने के पानी में नीम का तेल या अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं।

अनचाहे बालों को हटाएं

वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान वैक्सिंग नहीं करवाने की सलाह दी जाती है, लेकिन गुप्तांग और अंडर आर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप ट्रिम कर सकते हैं। दरअसल, अंडर आर्म्स और गुप्तांग में उगने वाले बालों पर पसीना ज्यादा आता है, जिस पर कीटाणु जमा होते हैं। यह कीटाणु बदबू का कारण बनते हैं। इसलिए जरूरी है कि इन क्षेत्रों को सही तरीके से साफ किया जा सके।

सूती या खादी के कपड़े पहने

प्रेग्नेंसी के दौरान सूती और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। सूती और खादी के कपड़ों में पसीना जल्दी सूखता है, जिसकी वजह से बदबू की समस्या को कम किया जा सकता है।

पानी और लिक्विड ज्यादा पिएं

प्रेग्नेंसी फेज में शरीर का हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी और लिक्विड ज्यादा मात्रा में पिएं। ज्यादा पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से बॉडी अंदर से साफ रहती है और बदबू से छुटकारा मिलता है।

टैल्क फ्री पाउडर और डिओडोरेंट्स का करें इस्तेमाल

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर से आने वाली बदबू को टैल्क फ्री पाउडर और डिओडोरेंट्स से भी कंट्रोल किया जा सकता है। नहाने के बाद शरीर का पानी सही तरीके से पोछें और उसके बाद टैल्क फ्री पाउडर लगाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से शरीर की बदबू को कंट्रोल किया जा सकता है।

Pic Credit: Freepik.com

Disclaimer