
Stretch Marks After Weight Loss In Hindi: वेट लॉस के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। अक्सर देखा गया है कि वजन घटाने के बाद शरीर के कई हिस्सों पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। यह समस्या आमतौर पर शरीर की बनावट में बदलाव के कारण होती है। स्ट्रेच मार्क्स दिखने में काफी खराब लगते हैं और इनको हटाना काफी मुश्किल होता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की महंगी क्रीम, लोशन और ऑयल आदि का प्रयोग करते हैं। लेकिन इनका भी कोई फायदा नहीं होता है। इनमें केमिकल्स मौजूद होने के कारण ये आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से हटा सकते हैं -
वजन घटाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाएं - How To Get Rid Of Stretch Marks After Weight Loss In Hindi
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद पानी से वॉश कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान गायब हो जाएंगे।
अंडा
वजन घटाने के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन सेल्स को अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है। इसके प्रयोग से त्वचा को पोषण मिलता है और दाग-धब्बे हल्के होते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 अंडों का सफेद भाग लें। इसमें 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसे ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। रोज रात में सोने से पहले नारियल तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह इसे पानी से वॉश कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: पानी में ज्यादा देर काम करने से फट गई हैं उंगलियां? जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय
खीरा और नींबू का रस
खीरा और नींबू का रस, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन दोनों का मिश्रण प्रभावी हो सकता है। नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होता है, जो निशान को कम करने में मदद करता है। वहीं, खीरा त्वचा और कूल और फ्रेश रखने का काम करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच नींबू का रस लें। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने दें। 10-15 मिनट बाद सादे पानी से साफ कर लें।
आलू का रस
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्टार्च होता है, जो त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा के दाग-धब्बों और निशान को हल्का करने में प्रभावी होते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप आलू के रस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: धूप की वजह से काले हो गए हैं हाथ-पैर? अपनाएं ये 5 उपाय, डार्कनेस होगी कम
वजन घटाने के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी या परेशानी हो, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।