
Home Remedies For Cracked Fingertips In Hindi: हर कोई चाहता है कि उसके हाथ खूबसूरत और कोमल बने रहें। लेकिन कई लोग हाथ फटने की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, हाथों की त्वचा बहुत मुलायम होती है। ऐसे में ज्यादा देर पानी में काम करने से या डिटर्जेंट के ज्यादा इस्तेमाल से हाथ रूखे होकर फटने लगते हैं। जब हम अपने हाथों की सही तरह से देखभाल नहीं करते हैं, तो हाथों की उंगलियों में दरारें नजर आने लगती हैं। इसकी वजह से न सिर्फ हाथ खुरदुरे और भद्दे दिखाई देते हैं, बल्कि कई बार दर्द भी होने लगता है। ऐसे में फटी उंगलियों की समस्या को समय रहते दूर करना जरूरी है। इसके लिए कई लोग महंगे क्रीम और लोशन यूज करते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं -
फटी उंगलियों के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Cracked Fingertips In Hindi
घी
घी के इस्तेमाल से फटी उंगलियों की समस्या से राहत मिल सकती है। यह त्वचा में नमी बरकरार रखने में उपयोगी होता है। इसके लिए आप थोड़ा सा देसी घी लेकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप दिन में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। इससे ड्राइनेस कम होगी और उंगलियां फटेंगी नहीं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को जल्दी हील करने में मदद करता है। साथ ही, जलन से भी राहत पहुंचाता है। इसके लिए हाथों में एलोवेरा जेल लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से धो लें। आप चाहें तो रातभर भी इसे अपनी उंगलियों पर लगा रहने दे सकते हैं।
हैंड क्रीम का प्रयोग करें
रूखी और फटी उंगलियों को ठीक करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप जब भी हाथ धोएं, तो हैंड क्रीम या मॉइस्चराइजिंग जरूर लोशन लगाएं। इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी बरकार रहेगी और हाथ मुलायम बनेंगे।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में फटे होंठों से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय
शहद
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। साथ ही, घावों को जल्दी भरने में भी उपयोगी होता है। इसका प्रयोग करने लिए आप शहद को हाथों में लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से हाथों को धो लें।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण फटी उंगलियों को ठीक करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। फिर इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 15-20 के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से हाथों को धो लें। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल दिन में 3 से 4 बार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: रूखे हाथों को कोमल बनाने के लिए इस्तेमाल करें दूध, जानें सही तरीका
फटी उंगलियों की समस्या से जल्द राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इनका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।