बवासीर, कब्ज और लू जैसी परेशानियों में करें इमली की छाल का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

Tamarind Bark Benefits: इमली की छाल का इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होता है, जानें तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Apr 19, 2023 20:22 IST
बवासीर, कब्ज और लू जैसी परेशानियों में करें इमली की छाल का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Tamarind Bark Benefits: इमली का सेवन भारत के लगभग हर हिस्से के लोग करते हैं। ग्रामीण इलाकों में इमली का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज बनाने में भी किया जाता है। इमली में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इमली भले ही स्वाद में खट्टी होती है, लेकिन इसका सेवन लोग बड़े चाव से करते हैं। इमली में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, थायमिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इमली के फल का सेवन करते समय लोग इसकी छाल को फेंक देते हैं। ज्यादातर लोगों को इमली की छाल के गुणों के बारे में जानकारी नहीं है। इमली की छाल कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इमली की छाल के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

इमली की छाल के फायदे- Tamarind Bark Benefits in Hindi

पुराने समय से ही लोग इमली की छाल का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। इमली की छाल के इस्तेमाल के बारे में आयुर्वेद में भी बताया गया है। कई तरह की पारंपरिक चिकित्सा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इमली की छाल में भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद माने जाते हैं।

Tamarind Bark Benefits

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाती है इमली, जानें गर्मियों में कैसे करें सेवन

इमली की छाल का इस्तेमाल इन समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है-

1. कब्ज से दिलाए छुटकारा

असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कमजोर पाचन की वजह से इस समस्या का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इमली की छाल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। रात के समय इमली की छाल का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर पीने से कब्ज में फायदा मिलता है।

2. लू से बचाव

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं की वजह से कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। गर्मी में लू से बचने के लिए इमली की छाल का सेवन फायदेमंद होता है। इमली की छाल में मौजूद गुण शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने का काम करते हैं। इमली की छाल को पानी में उबालकर पीने से लू लगने का खतरा कम होता है।

3. बवासीर में फायदेमंद

बवासीर से छुटकारा पाने के लिए इमली की छाल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने के कारण आपको पाइल्स हो सकता है। पाइल्स या बवासीर से छुटकारा पाने के लिए इमली की छाल का चूर्ण बनाकर पीने से आपको फायदा मिलता है।

4. पाचन तंत्र बनाए मजबूत

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी इमली की छाल का सेवन फायदेमंद होता है। इमली की छाल में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और अपच, कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होती है इमली, लो-स्पर्म काउंट और इंफर्टिलिटी जैसी ये 6 समस्याएं होती हैं दूर

इमली की छाल का इस्तेमाल इसके अलावा कई समस्याओं में भी किया जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इमली का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी आपको कई नुकसान हो सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Disclaimer