
Home Remedies for Underarm Odour: गर्मी के मौसम में पसीना आना लाजिमी है। सिर, हाथ और पैर में आने वाले पसीने को हैंडल किया जा सकता है, लेकिन अंडरआर्म्स में आने वाला पसीना बदबू का कारण बनता है। अंडरआर्म्स की दुर्गंध न सिर्फ आपका मूड खराब करती है, बल्कि लोगों के सामने आपको शर्मिंदा भी कर सकती है। अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए कई लोग रोल ऑन डियोडरेंट, परफ्यूम और इत्र का सहारा लेते हैं। हालांकि इन चीजों का असर ज्यादा वक्त तक नहीं रहता है।
कई बार डियोडरेंट, परफ्यूम और इत्र में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स कपड़ों और स्किन को खराब कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को भगाने के लिए कोई नेचुरल तरीका अपनाया जाए। यही वजह है कि इस लेख में हम अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं।
अंडरआर्म्स की बदबू के कारण – Causes of Underarm Odor in Hindi
गर्मियों में अंडरआर्म्स से बदबू आने का मुख्य कारण ज्यादा पसीने की वजह से पैदा होने वाले बैक्टीरिया हैं। कई बार यह बदबू टेस्टोरोन और कार्टिसोल जैसे हार्मोनल बदलाव की वजह से भी आती है।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में बेदाग स्किन पाने के लिए लगाएं तरबूज का फेस पैक, पहली बार में दिखेगा असर
अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Underarm Odor in Hindi
1. गुलाब जल- Rose water
अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल सबसे कारगर होता है। गर्मी के मौसम में आप गुलाब जल को अंडरआर्म्स के आस-पास स्प्रे कर सकते हैं या कॉटन बॉल की मदद से अंडरआर्म्स में लगा सकते हैं। आप चाहें, तो नहाने के पानी में भी गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
2. एप्पल साइडर विनेगर - Apple Cider Vinegar
अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर एक अच्छा ऑप्शन है। अंडरआर्म्स में एप्पल साइडर विनेगर लगाने से बैक्टीरिया खत्म करने में मदद मिलती है, जिससे बदबू से राहत मिलती है। आप चाहें तो एप्पल साइडर विनेगर को कॉटन बॉल की मदद से अंडरआर्म्स में लगा सकते हैं। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदें नारियल तेल में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में अप्लाई की जा सकती है।
3. एलोवेरा जेल या एलोवेरा लोशन - Aloevera Gel
अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने का नेचुरल तरीका है एलोवेरा जेल या एलोवेरा लोशन। आप रात को एलोवेरा जेल की कुछ बूंदें हाथों में लेकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। रात भर एलोवेरा जेल को स्किन पर लगा रहने दें। सुबह उठने के बाद एलोवेरा जेल को पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको अंडरआर्म्स की बदबू से राहत मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे
4. नींबू का जूस - Lemon Juice
शरीर के किसी भी अंग से आने वाली बदबू को ठीक करने में नींबू का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच नींबू के जूस को 4 से 5 चम्मच सादे पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरकर स्टोकर करें। रात को सोने से पहले नींबू के जूस को अंडरआर्म्स की स्किन पर स्प्रे करें। 2 से 3 बार के इस्तेमाल से ही अंडरआर्म्स की बदबू खत्म हो जाएगी।
5. टमाटर - Tomato
टमाटर एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर सब्जी है। इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स की बदबू को ठीक करने में भी किया जाता है। इसके लिए टमाटर का एक टुकड़ा काटकर उसमें थोड़ा सा शहद डालें। अब इससे अंडरआर्म्स की स्किन पर 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करें। बाद में अंडरआर्म्स को पानी से क्लीन करें। थोड़े ही वक्त में आपको अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।
Pic Credit: Freepik.com