
Home Remedies For Motion Sickness In Hindi: कई लोगों को यात्रा के दौरान उल्टी और चक्कर आने की समस्या होती है। मेडिकल भाषा में इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है। दरअसल, यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारे कान, आंख और स्किन दिमाग को अलग-अलग संकेत देते हैं। इसकी वजह से हमारा नर्वस सिस्टम कन्फ्यूज हो जाता है। मोशन सिकनेस से ग्रसित व्यक्ति को यात्रा के दौरान मितली, बेचैनी, सिरदर्द और कमजोरी का अनुभव होता है। ऐसे में कई लोग मोशन सिकनेस से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनके जरिए मोशन सिकनेस की समस्या मिनटों में दूर हो जाएगी -
मोशन सिकनेस से राहत पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Motion Sickness In Hindi
अदरक
अगर आपको मोशन सिकनेस की समस्या है, तो अदरक का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें जिंजरोल होता है, जो उल्टी और जी मिचलाने की समस्या को कम करने में मदद करता है। जब भी उल्टी का मन करे, तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसते रहें। आप चाहें तो अदरक को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
इलायची
अगर आपको यात्रा के दौरान उल्टी होती है, तो अपने साथ इलायची जरूर रखें। जब भी उल्टी जैसा महसूस हो या जी मिचलाए, तो इसे मुंह में रख लें। इसके रस को धीरे-धीरे चूसते रहें। आप चाहें तो गुनगुने पानी में इलायची पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत महसूस होगी।
पुदीना
मोशन सिकनेस की समस्या से राहत पाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें। फिर छानकर इसका सेवन करें। पुदीने की पत्तियों में एंटी-एमेटिक और एंटीस्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं, जो उल्टी को रोकने में मदद करते हैं। इससे आपको जी मिचलाने और चक्कर जैसी परेशानियों को दूर करे में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: आपको भी गर्मी की वजह से आते हैं चक्कर? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
नींबू
नींबू में मौजूद विटामिन सी उल्टी और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। अगर आपको मोशन सिकनेस की समस्या है, तो एक नींबू को आधा काट लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक लगाकर सफर के दौरान चाटते रहे हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
मुलेठी
मुलेठी भी उल्टी की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर हो सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। अगर आप किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं, तो अपने साथ मुलेठी का एक टुकड़ा जरूर रखें। जब भी उल्टी का मन हो, तो इसे मुंह में रख लें और चूसते रहें। आप चाहें तो मुलेठी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे उल्टी नहीं आएगी और आपको अच्छा महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें: पेट दर्द और उल्टी का घरेलू उपचार : पेट दर्द के साथ हो उल्टी की समस्या तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
मोशन सिकनेस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो इन्हें अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।