गर्मी में हो रही है बदहजमी की समस्या, इन 5 आसान उपायों से करें दूर

Remedies To Get Rid Of Indigestion In Summer: गर्मी में होने वाली बदहजमी को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद लें। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Apr 18, 2023 16:05 IST
गर्मी में हो रही है बदहजमी की समस्या, इन 5 आसान उपायों से करें दूर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Remedies To Get Rid Of Indigestion In Summer: गर्मी आते ही कई लोग पेट में होने वाली बदहजमी, जलन और एसिडिटी आदि की समस्या से काफी परेशान रहते है। गर्मी में बाहर का ज्यादा खाना और कई बार तला-भुना खाने की वजह से पेट में बदहजमी की समस्या को काफी बढ़ जाती है। लोग इस समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। ये चीजें कुछ समय के लिए, तो राहत देती है लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है। पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद लें सकते हैं। इन घरेलू उपाय करने से पाचन तंत्र भी मजबूत बनेगा और भूख भी खुलकर लगेगी। आइए जानते हैं गर्मी में होने वाली बदहजमी को दूर करने के लिए उपायों के बारे में।

सौंफ

गर्मियों में सौंफ शरीर को ठंडा रखने के साथ पेट की समस्याओं को दूर करती है। अगर आपको खाना पचाने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो इसकी चाय बनाकर पिएं। सौंफ की चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी को हल्का गर्म करें। अब इसमें 1 चम्मच सौंफ को लेकर कुछ देर के लिए उबालें और छानकर गुनगुना होने पर पिएं। ये चाय बदहजमी को ठीक करने के साथ खाना पचाने में भी मदद करेगी।

हाइड्रेटेड रहें

गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत आवश्यक होता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ खाना भी ठीक से पचता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। कम पानी पीने से बदहजमी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बिना फेस वॉश के चेहरा कैसे साफ करें? जानें 4 नैचुरल क्लींजर, जो लाएंगे चेहरे पर ग्लो

दही

दही के सेवन से भी बदहजमी की समस्या को दूर किया जा सकता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया खाना पचाने के साथ बदहजमी की समस्या को भी आसानी से दूर करता है। गर्मी में दही खाने से शरीर लंबं समय तक हाइड्रेट रहता है और गैस, अपच की समस्या दूर होती है।

हींग 

औषधियों गुणों से भरपूर हींग पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से अपच, गैस और बदहजमी की समस्या आसानी से दूर होती है। गर्मी में बदहजमी को दूर करने के लिए हींग का पानी या फिर हींग का सेवन किया जा सकता है।

नींबू

पोषक तत्वों से भरपूर नींबू शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। गर्मी में बदहजमी को दूर करने के लिए नींबू पानी पिएं। नियमित नींबू पानी पीने से भूख खुलती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। नींबू में मौजूद गुण खाना पचाने में मदद करते हैं।

गर्मी में होने वाली बदहजमी को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer