
Ajwain for Stomach in Hindi: अजवाइन में पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अधिकतर लोग अजवाइन का उपयोग चाय, काढ़ा और पराठे में करते हैं। खासकर, जब किसी को पेट में गैस या एसिडिटी बनती है, तो अजवाइन चबाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, अजवाइन में एक्टिव एंजाइम होते हैं, जो पेट के एसिड के प्रवाह में सुधार करते हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे पेट दर्द, अपच, सूजन और गैस से राहत मिलती हैं। इतना ही नहीं, अजवाइन पेप्टिक अल्सर, पेट और आंतों के घावों का इलाज करने में भी मददगार साबित हो सकता है। यानी वैसे तो अजवाइन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता ही है, लेकिन पेट के लिए इसे अधिक लाभकारी माना जाता है। तो चलिए, जानते हैं पेट की कौन सी समस्याओं में अजवाइन खाना फायदेमंद होता है।
पेट के लिए अजवाइन के फायदे- Ajwain Benefits for Stomach Problems in Hindi
1. सूजन से राहत दिलाए
अजवाइन पेट की सूजन को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। अजवाइन में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। अगर आंतों से जुड़ी किसी समस्या की वजह से पेट में सूजन हो गई है, तो आप अजवाइन चबाकर खा सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- पेट में सूजन के लक्षण: जानें पेट में अंदरूनी सूजन के कारण और घरेलू उपाय
2. पाचन को ठीक करे
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है और इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो अजवाइन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन पाचन तंत्र को बढ़ाने में मदद करता है। अजवाइन खाने से पाचन मजबूत बनता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
3. अपच से राहत दिलाए
अगर खाना खाने के बाद आपको खट्टी डकार या उल्टी जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, तो ये अपच के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में अजवाइन खाना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन भूख न लगने, अपच, पेट में अकड़न या पेट की ऐंठन को ठीक करने में असरदार हो सकता है। इसके लिए आप अजवाइन का पानी या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
4. बैक्टीरिया को नष्ट करे
अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे पेट के बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद मिल सकती है। अजवाइन ई कोलाई और कवक जैसे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है।
5. डायरिया और कब्ज से छुटकारा
गैस, एसिडिटी होने पर कब्ज बनने लगती है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है, तो अजवाइन चबाना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन को चबाने या इसका पानी पीने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, अजवाइन डायरिया की समस्या से भी निजात दिला सकता है। अजवाइन गर्भवती महिलाओं की अपच संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- डायरिया (दस्त) होने पर इन 5 फूड्स का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत
अजवाइन कैसे खाएं?- How to Eat Ajwain in Hindi
- आप अजवाइन के बीजों को चबाकर खा सकते हैं।
- अजवाइन को पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें।
- अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इस पानी को छानकर सुबह खाली पेट पी लें।
- अजवाइन को पराठे या रोटी में मिलाकर भी खाया जा सकता है।