Constipation Remedies: नैचुरल तरीके से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें 4 तरीके

Natural Remedies for Constipation: प्राकृतिक तरीकों से कब्ज से राहत पाई जाए, तो ये लंबे तक पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Constipation Remedies: नैचुरल तरीके से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें 4 तरीके

Natural Home Remedies for Constipation: गर्मियों के मौसम में कब्ज, पेट में दर्द और पेट फूलने जैसी समस्या बहुत से लोगों को परेशान करती है। कड़कड़ाती धूप और पसीने में कब्ज जैसी समस्या होने पर कई लोगों का तो पूरा दिन ही खराब हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में कब्ज की समस्या जंक फूड खाने, कोल्ड ड्रिंक पीने, प्रोसेस्ड मीट और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से होती है। कब्ज की समस्या से राहत पाने लिए कुछ लोग दवाएं और तरह-तरह के जूस का सहारा लेते हैं। हो सकता है दवा खाने से आपको मिनटों में कब्ज से राहत तो मिल जाए, लेकिन लंबे समय में इसका सेहत पर साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में कब्ज से राहत पाने का सबसे बेस्ट तरीका है नैचुरल।

आसान भाषा में कहें तो घर में इस्तेमाल होने वाली ऐसी चीजों का सेवन करना, जो न सिर्फ आपको कब्ज से छुटकारा दिलाएंगी, बल्कि लंबे वक्त तक आपके पेट को राहत भी पहुंचाएंगी। आइए जानते हैं कब्ज को दूर करने वाले ऐसे नैचुरल तरीकों के बारे में...

कब्ज को दूर करने के प्राकृतिक उपाय - Natural Remedies for Constipation 

Natural-Remedies-For-Constipation-t

भुनी हुई सौंफ - Roasted Fennel for Constipation 

गर्मियों के मौसम में कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में सौंफ बहुत फायदेमंद मानी जाती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप खाना खाने के बाद 1 से डेढ़ चम्मच भुनी हुई सौंफ खा सकते हैं। इसके अलावा एक चम्मच भुनी हुई सौंफ को पीसकर गुनगुने पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं। सौंफ में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बढ़ाने में मदद करता है। 

बेल के फल का गूदा - Bael Fruit Pulp for Constipation 

गर्मियों के मौसम में बेल का रस आपको सड़क के किनारे आराम से मिल जाएगा। बेल का रस शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। हालांकि ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि, बेल के गूदे का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है। कब्ज से राहत पाने के लिए 2 से 3 चम्मच बेल के गूदे को एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद बेल के गूदे में 1 चम्मच गुड़ को मिलाएं और सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं दलिया के लड्डू, शेफ कुणाल कपूर से जानें स्पेशल रेसिपी 

Natural-Remedies-For-Constipation-t

त्रिफला - Triphala for Constipation 

कब्ज और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। त्रिफला में ग्लाइकोसाइड पाया जााता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। त्रिफला का सेवन करने के लिए पहले इसे बारिक पीस लें। त्रिफला के चूर्ण में थोड़े से धनिया के बीज मिलाएं और हल्के गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। पेट फूलना, कब्ज और पेट में दर्द जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला का सेवन रात को सोने से पहले करें। इससे आपको सुबह मल आसानी से त्याग करने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ेंः पेट की सेहत को हमेशा दुरुस्त रखने के लिए फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक नियम

मुलेठी की जड़ - Liquorice Root for Constipation 

छोटे बच्चों का जब पेट खराब होता है तो उसे शहद के साथ मुलेठी मिलाकर चटाया जाता है। बच्चों पर अपनाया जाने वाला यही नुस्खा बड़ों पर भी लागू होता है। दरअसल, मुलेठी में सूजन-रोधी प्रभाव होता है और यह पाचन में सहायता कर सकता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को गुनगुने पानी में डालें और इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर सेवन करें। 

Read Next

नाक बहने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer