नाक बहने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Runny Nose: मौसम बदलने के साथ ही अधिकतर लोग बहती नाक से परेशान रहते है। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 23, 2023 13:30 IST
नाक बहने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For Runny Nose: मौसम बदलने के साथ कई बार जुकाम काफी तेज हो जाता है। जुकाम इतना तेज होता है कि नाक हर समय बहती ही रहती है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि न, तो कुछ खाने बनता है और न ही कही जा सकते हैं। कई लोग बहती नाक को रोकने के लिए घरेलू उपायों की मदद लेते हैं क्योंकि जल्दी-जल्दी दवाई का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में ये घरेलू उपाय आजमाने से बहती नाक की परेशानी कम हो जाती है साथ ही सिरदर्द से भी राहत मिलती है। कई बार बहती नाक के साथ छींक भी लगातर आती है। ऐसा अधिकतर वायरल इंफेक्शन के कारण होता है, जो मौसम बदलने के साथ हो सकता है। ऐसे में बहती नाक को रोकने के लिए इन उपायों को करें।

नमक का पानी

नमक का पानी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। बहती नाक में इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप गर्म पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण को ड्रॉपर की सहायता से नाक में 1 से 2 बूंद डालें। नमक का पानी बलगम को साफ करेगा, नाक की खुजली दूर करेगा और बहती नाक से राहत देंगा।

शहद

शहद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जुकाम ज्यादा तेज होने पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद में 3 से 4 बूंद नींबू के रस की मिलाएं। उसके बाद इस मिश्रण को खा लें।  नींबू में मौजूद विटामिन- सी और  शहद में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल गुण बलगम दूर करेंगे और बहती नाक से राहत देंगे।

भाप

भाप से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सिर पर टॉवल बांध लें। उसके बाद भगोने से भाप लेने की कोशिश करें। पांच- दस मिनट तक इस प्रक्रिया को करें। अच्छे से भाप लेने के बाद नाक को साफ कर लें। गर्म पानी के भाप से बलगम से निजात मिलेगी और बहती नाक की परेशानी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें- Pudina Chutney Benefits: गर्मियों में खाएं पुदीने की चटनी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

हर्बल चाय

हर्बल चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से बबती नाक के साथ बंद गला भी आसानी से खुल जाता है। हर्बल चाय में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन को ठीक करते है और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

अदरक

अदरक की मदद से भी बहती नाक की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच अदरक को कद्दूकस कर लें। उसके बाद इस अदरक में नमक मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चूसते रहे। अदरक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बंद गले को खुल देंगे और बहती नाक से राहत मिलेगी।

बहती नाक को रोकने के लिए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। लेकिन परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर को दिखा कर ही दवाई का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer