गर्मियों में शरीर की बदबू दूर करने के लिए ऐसे करें नींबू का प्रयोग

Lemon To Cure Body Odour In Hindi: शरीर की बदबू को दूर करने में नींबू बहुत लाभकारी है। जानें दिनभर महकने के लिए कैसे करें इसका प्रयोग।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 17, 2023 20:55 IST
गर्मियों में शरीर की बदबू दूर करने के लिए ऐसे करें नींबू का प्रयोग

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Lemon To Cure Body Odour In Hindi: गर्मियों में शरीर का तापमान काफी अधिक होने की वजह से काफी पसीना आता है। पसीने के साथ शरीर से टॉक्सिन्स और हानिकारक बैक्टीरिया भी निकलते हैं। इनकी वजह से पसीने से काफी गंध आती है। इसके कारण पूरे शरीर से बदबू आने लगती है। शरीर की इस बदबू के कारण लोगों को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे परफ्यूम और डियोड्रेंट का प्रयोग करते हैं, जिनसे कुछ समय के लिए तो राहत मिलती है, लेकिन लंबे समय तक तक नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप नींबू की मदद से आप बिना किसी डियोड्रेंट के शरीर की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं? सिर्फ इतना ही नहीं, यह आपको दिनभर बदबू को दूर रखने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है, जिससे से बदबू से बचाव में मदद मिलती है। अब सवाल यह उठता है, कि शरीर की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपके साथ 3 आसान तरीके शेयर कर रहे हैं।

Lemon To Cure Body Odour In Hindi

नींबू से शरीर की बदबू कैसे दूर करें- How To Use Lemon To Cure Body Odour In Hindi

1. पानी में नींबू का रस डालकर नहाएं

यह शरीर की दुर्गंध को दूर भगाने का सबसे आसान तरीका है। आप अपने नहाने के पानी में 2-3 चम्मच नींबू का रस मिला सकते हैं। आप सुबह के समय और ऑफिस या कहीं बाहर से घर लौटने के बाद नींबू के पानी से नहा सकते हैं। इससे बदबू को खत्म करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढें: गर्मियों में बालों में चावल का पानी कैसे लगाएं? जानें सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे

2. डियोड्रेंट की तरह प्रयोग करें

आप एक स्प्रे बोतल में पानी और नींबू का रस मिलाकर भर कर रख सकते हैं। इसे घर से बाहर निकलते समय शरीर पर स्प्रे कर सकते हैं। अगर आपके पास स्प्रे बोतल नहीं है, तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। आप सीधे तौर पर इसे त्वचा पर भी लगा सकते हैं।

इसे भी पढें: गर्मियों में बालों में नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 आसान तरीके

3. अंडरआर्म्स की सफाई करें

सबसे ज्यादा गंध अंडरआर्म एरिया से आती है। क्योंकि यह हिस्सा कपड़ों से ढका रहता है, यहां पसीना अधिक आता है और बैक्टीरिया भी अधिक पनपते हैं। इसलिए इस एरिया की पर्याप्त सफाई बहुत जरूरी है। आप अंडर आर्म्स की सफाई के लिए आप आप 2-3 चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला कर, इसे अप्लाई कर सकते हैं। आप नींबू को काटकर, इसे निचोड़ कर भी अंडरआर्म्स में रगड़ सकते हैं। 10-15 मिनट बाद सादे पानी से इसे धो लें।

इस तरह नींबू का प्रयोग करने से त्वचा आपको शरीर की गंध को दूर भगाने में बहुत मिलेगी। इसके अलावा सुनिश्चित करें, कि आप शरीर की पर्याप्त सफाई रख रहे हैं। दिन में 1-2 बार नहाएं जरूर।

All Image Source: Freepik

Disclaimer