Honey For Sore Throat And Cough In Hindi: शहद जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शहद में कई औषधीय गुण होते हैं। इसलिए इसका प्रयोग कई वायरल समस्याओं को दूर करने के लिए काफी बड़े स्तर किया जाता है। गले की खराश, खांसी और बलमग जैसी समस्याओं के लिए भी शहद को एक रामबाण उपाय माना जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS, Ayurveda) के अनुसार कई क्लीनिकल अध्ययनों में शहद को खांसी के उपचार के लिए बहुत प्रभावी पाया गया है। यही कारण है, कि ज्यादातर खांसी के सिरप में भी शहद को मुख्य सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है।
लेकिन शहद का लाभ लेने के लिए इसका सेवन कैसे करें, इसके बारे में लोगों के पास बहुत कम जानकारी होती है। वे गलत तरीके से शहद का सेवन करते हैं, जिससे उनकी स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं देखने को मिलता है। अगर आप खांसी होने पर सही तरीके से शहद का सेवन करें, तो इससे आपको जल्द गले की खराश और बलगम से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको शहद के प्रयोग का सही तरीका बता रहे हैं।
गले की खराश और खांसी में शहद के फायदे- Benefits Of Honey To Cure Sore Throat And Cough In Hindi
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, साथ ही यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुणों से भी भरपूर होता है। जब आप खांसी होने पर शहद का सेवन करते हैं, तो यह गले की सूजन कम करता है और जलन को शांत करता है। इससे गले की खराश दूर करने में लाभ मिलता है। इसके अलावा शहद बलगम को ढीला करने में मदद करता है और इसे बाहर निकालता है। इसलिए शहद को बलमग वाली खांसी से छुटकारा दिलाने में भी बहुत लाभकारी माना जाता है। गले की खराश और खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह से शहद का सेवन कर सकते हैं। यहां नीचे इसके कुछ सरल तरीके बताए गए हैं...
इसे भी पढें: बलगम वाली खांसी होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, निकल जाएगा छाती में जमा बलगम
शहद से गले की खराश और खांसी कैसे दूर करें- How To Cure Sore Throat And Cough With Honey In Hindi
1. शहद में नींबू का रस मिलाकर लें
एक चम्मच शहद लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और अदरक को कूटकर इसका अर्क मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और उसका सेवन करें। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें, आपको खांसी में बहुत लाभ मिलेगा।
2. गर्म पानी में मिलाकर लें
गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर, दिन में 2-3 बार सेवन करें। यह भी गले की खराश दूर करने का एक प्रभावी तरीका है।
3. हर्बल चाय में मिलाकर लें
आप अपनी पसंदीदा हर्बल चाय जैसे ग्रीन टी, पुदीना की चाय या कैमोमाइल टी आदि में शहद मिलाकर, दिन में 2-3 बार सेवन कर सकते हैं। यह नुस्खा भी गले की खराश और सूजन को शांत करने में बहुत मदद करेगा।
इसे भी पढें: खांसी से राहत पाने के लिए करें सोंठ पाउडर और शहद का सेवन, बलगम से भी मिलेगा छुटकारा
4. शहद और काली मिर्च खाएं
एक चम्मच शहद में 3-4 काली मिलाकर चबाएं। शहद की तरह काली मिर्च भी बलगम वाली खांसी के लिए एक रामबाण उपाय है। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करने से भी खांसी से जल्द छुटकारा मिल सकता है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version