दही में चीनी डालकर खाते हैं? जान लें इससे सेहत को होने वाले 5 नुकसान

Disadvantages Of Eating Curd With Added Sugar: नियमित दही में चीनी मिलाकर खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में चीनी डालकर खाते हैं? जान लें इससे सेहत को होने वाले 5 नुकसान


Disadvantages Of Eating Curd With Added Sugar: दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद  होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी12 आदि पाए जाते हैं। दही खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। वजन भी तेजी से बढ़ता है। दही पोषक तत्वों का भंडार है,  लेकिन कई लोग इसमें चीनी डालकर खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं दही में चीनी डालकर  खाना शरीर के लिए नुकसानदायक है और इससे बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। दही में नैचुरल मिठास होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे में ऊपर से इसमें चीनी डालकर खाना हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं दही में चीनी डालकर खाने के नुकसान के बारे में।

डायबिटीज का खतरा

दही में चीनी डालकर खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।  क्योंकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी हानिकारक होती है। नियमित दही में चीनी डालकर खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता है।

वजन बढ़ने की समस्या

इससे वजन बढ़ने की समस्या भी होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चीनी में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। दही में चीनी डालकर खाने से जल्दी भूख लगती है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है।

curd

दांतों में कैविटी

रोज दही में चीनी मिलाकर खाने से दांतों में कैविटी की समस्या भी हो सकती है।  क्योंकि, चीनी दांतों में सड़न पैदा करती है। दांतों में दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

हार्ट संबंधी बीमारियां

दही में चीनी मिलाकर खाने से दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।  क्योंकि, चीनी में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे हार्ट पर प्रेशर बनता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ता  है।

डायरिया की समस्या

दही में चीनी अधिक मात्रा में डालकर खाने से डायरिया की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि चीनी की मात्रा ज्यादा होने से पेट खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आपका पेट खराब है, तो दही में चीनी डालकर खाने से बचें। दही में चीनी अगर संतुलित मात्रा में खाई जाए , तो शरीर के लिए फायदेमंद है। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट न करें इन 5 चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसानदायक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version