
Foods to Avoid in Pregnancy in Hindi: प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपने साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई सारी सावधानियां बरतनी पड़ती है। इस दौरान महिलाओं को खाने-पीने, उठने-बैठने, सोने-जागने से लेकर योग-एक्सरसाइज तक का ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि इस दौरान महिलाएं जो खाती हैं, जो करती हैं, उसका भ्रूण पर सीधा असर पड़ता है। यहीं वजह है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को डाइट का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासकर, उनकी सुबह की डाइट बेहद खास होनी चाहिए। प्रेगनेंसी में महिलाओं को सुबह सिर्फ हेल्दी फूड्स, लिक्विड का ही सेवन करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं अकसर ड्राई फ्रूट्स, दूध, हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन करती हैं। लेकिन कई महिलाएं सुबह खाली पेट अनहेल्दी चीजों का भी सेवन कर लेती हैं। इससे उन्हें और उनके शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इसे आज ही छोड़ दें। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए? या फिर प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या न खाएं? चलिए, विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods to Avoid on an Empty Stomach in Pregnancy
1. कॉफी न पिएं
प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप खाली पेट कॉफी पिएंगी, तो इससे आपके और शिशु दोनों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही दिन के समय भी अधिक कॉफी का सेवन करने से परहेज करें। आप प्रतिदिन एक कप कॉफी पी सकते हैं। लेकिन अगर प्रेगनेंसी के दौरान कोई दिक्कत चल रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही कॉफी का सेवन करना चाहिए।
2. खट्टे फल न खाएं
प्रेगनेंसी के दौरान आपको सुबह खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। दरअसल, प्रेगनेंसी में गैस और कब्ज की समस्या पहले से बनी होती है। ऐसे में अगर सुबह खाली पेट खट्टे फलों का सेवन किया जाता है, तो गैस की दिक्कत बढ़ सकती है। साथ ही खट्टे फलों की तासीर भी ठंडी होती है, इससे आपको सर्दी-जुकाम लग सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी में आपको खट्टे फलों का सेवन नाश्ता करने के 1-2 घंटे बाद करना चाहिए। इससे आपको फलों में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिलेंगे, आप स्वस्थ भी रहेंगी।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर अपनाएं ये 5 घेरलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत
3. ऑयली फूड्स न खाएं
ऑयली फूड्स हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में आपको सुबह खाली पेट ऑयली फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। ऑयली फूड्स यानी तला-भुना खाने से आपकी कैलोरी और फैट बढ़ सकता है। इसकी वजह से आपका शरीर जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। साथ ही सुबह खाली पेट ऑयली फूड्स खाने से आपको गैस की दिक्कत भी हो सकती है। इतना ही नहीं प्रेगनेंट महिलाओं को दिन के दूसरे समय पर भी ऑयली फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर तला-भुना खाने की क्रेविंग हो रही है, तो सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
4. सॉफ्ट ड्रिंक्स न पिएं
प्रेगनेंसी के दौरान आपको सॉफ्ट ड्रिंक्स से भी परहेज करना चाहिए। खासकर, प्रेगनेंसी में खाली पेट कभी भी सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। सॉफ्ट ड्रिंक आपके और शिशु दोनों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। सुबह खाली पेट सॉफ्ट ड्रिंक पीने का असर आपकी आंतों और लिवर पर पड़ सकता है। इससे आपको गैस और कब्ज की दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में
5. ब्रेड या बिस्किट न खाएं
प्रेगनेंसी में आपको सुबह खाली पेट ब्रेड या बिस्किट जैसे मैदा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। मैदा आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसका असर आपके शिशु पर भी पड़ सकता है। अकसर लोग सुबह उठते ही चाय-कॉफी के साथ ब्रेड या बिस्किट का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो आपको इनका सेवन करने से पूरी तरह से बचना चाहिए। ब्रेड, बिस्किट खाने से आपको गैस और कब्ज बन सकती है। साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रेगनेंसी में आपको डिब्बाबंद फूड्स का सेवन करने से भी बचना चाहिए। दरअसल, इन फूड्स में कैमिकल्स पाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अगर आप भी प्रेगनेंट हैं, तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। खासकर सुबह वाली डाइट काफी अहम होती है। सुबह आपको सिर्फ हेल्दी फूड्स का ही सेवन करना चाहिए। प्रेगनेंसी में आपको कॉफी, खट्टे फलो, ऑयली फूड्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और मैदा से बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से आपके और शिशु के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। दिन के दूसरे समय में भी इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।