आपको भी गर्मी की वजह से आते हैं चक्‍कर? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Dizziness In Summer: गर्मी में चक्कर आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 14, 2023 17:00 IST
आपको भी गर्मी की वजह से आते हैं चक्‍कर? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For Dizziness In Summer In Hindi: गर्मी के मौसम में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई लोगों को गर्मी में देर तक धूप में रहने से चक्कर आता है। आमतौर पर शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण चक्कर आने की समस्या होती है। इसके अलावा, इस समस्या के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने पर या डायबिटीज की समस्या में भी चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको भी गर्मी की वजह से चक्कर आते हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मी में चक्कर आने की समस्या को दूर करने के 5 घरेलू उपाय -

गर्मी में चक्कर आ जाए तो क्या करें - Home Remedies For Dizziness In Summer In Hindi

अदरक

गर्मी में चक्कर आने की समस्या को दूर करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, अदरक में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो थकान और कमजोरी को दूर करते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक अदरक का टुकड़ा डालकर 5 मिनट तक उबालें। फिर छान लें और ठंडा करके पी लें। इससे चक्कर आने की समस्या से निजात मिलेगी। आप चाहें तो अदरक के तेल से पैर के तलवों की मालिश भी कर सकते हैं।

फलों का जूस पिएं 

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती हैं।  फलों में कई विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ताजे फलों का जूस पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है। साथ ही, शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसके लिए आप तरबूज का जूस, संतरे का जूस, सेब का जूस आदि पी सकते हैं।

Dizzines-Home-Remedies-In-Summer

सूखा धनिया

चक्कर आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में सूखा धनिया काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच सूखा धनिया और एक चम्मच सूखा आंवला भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसे छान लें और इस पानी को पी लें। इससे मितली और चक्कर आने की समस्या दूर होगी। साथ ही, पेट भी खुलकर साफ होगा।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में साइनस के लक्षणों को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

पानी ज्यादा पिएं

गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना निकलता है। इसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या सकती है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

पुदीने का तेल 

गर्मी की वजह से चक्कर आने पर पुदीने के तेल का प्रयोग काफी प्रभावी हो सकता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही, उल्टी-मितली, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके लिए बादाम के तेल में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इससे अपने सिर और तलवों की मालिश करें। ऐसा करने से चक्कर आने की परेशानी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में आपका चेहरा भी हो जाता है लाल? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं इससे छुटकारा

इन उपायों की मदद से आप गर्मी में चक्कर आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या कम नहीं हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

Disclaimer