
ज्यादा खाना खाने से या जल्दी-जल्दी खाना खाने से कई बार लोगों को पेट में दर्द की समस्या हो जाती है। लेकिन ये स्थिति थोड़ी और गंभीर तब बन जाती है जब पेट दर्द के साथ उल्टी भी होने लगे। जी हां, पेट दर्द के साथ उल्टी होना कुछ गंभीर बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं। जैसे पेट में इंफेक्शन की, फूड प्वॉइजनिंग की, पेप्टिक अल्सर, गैस्ट्राइटिस और हाइपरएसिडिटी की। ऐसे में कई बार डॉक्टर के पास जाने से पहले हम कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेना चाहते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कि ऐसी कौन की चीजों का सेवन करें कि ये पेट दर्द के साथ होने वाली उल्टी को भी कंट्रोल करने में मदद करे।
पेट दर्द और उल्टी का घरेलू उपचार-Stomach pain with vomiting home remedies in hindi
1. अदरक
अदरक पेट की खराबी और अपच के लिए एक सामान्य प्राकृतिक उपचार है। अदरक में जिंजरोल और शोगोल नामक रसायन होते हैं जो पेट के संकुचन को तेज करने में मदद कर सकते हैं। यह उन खाद्य पदार्थों को स्थानांतरित कर सकता है जो पेट के माध्यम से अपच पैदा कर रहे हैं और पेट दर्द का कारण बन रहे हैं। साथ ही अदरक में मौजूद रसायन मतली, उल्टी और दस्त को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को पेट दर्द के साथ उल्टी आदि की समस्या हो उन्हें अदरक का पानी या फिर अदरक में नमक लगा कर इसका सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें : बवासीर में बहुत फायदेमंद है मेथी दाना, जानें किन समस्याओं को करता है दूर और कैसे करें इस्तेमाल
2. दही-पुदीना
दही का बेसिक गुण पेट को ठंडा करके एसिडिटी कम करने में मदद करता है। दही में विटामिन सी भी होता है जो कि संक्रमण भी कम करता है और बैक्टीरिया के असर को बेअसर करता है। साथ ही पुदीना एंटीबैक्टीरियल है जो कि बैक्टीरिया को मारता है और इंफेक्शन को कम करता है। साथ ही पुदीना भी पेट के पीएच को बैलेंस करता है। इस तरह ये दोनों मिल कर पेट दर्द और उल्टी को रोक सकते हैं। इसके अलावा दही और पुदीना आंतों में मांसपेशियों की ऐंठन को कम करके पेट दर्द को कम करता है अपच और गैस की समस्या को दूर करता है। ऐसे में आप पुदीना की पत्तियों को पीस कर और दही में मिला कर इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप इन दोनों से छाछ बना कर भी पी सकते हैं।
3. हरा केला
हरे केले में विभिन्न विटामिन, फोलेट और पोटेशियम होते हैं। यह आपके पेट में एसिड को कम करने में मदद कर सकता है और आपको हाइपरएसिडिटी से राहत दिला सकता है। केले ढीले मल में बल्क मिलाकर भी मदद कर सकते हैं, जिससे पेट में ऐंठन कम करने में मदद मिलती है। आप इसका उबाल कर और इसे मैश करके, इसका चोखा बना कर खा सकते हैं।
4. बेकिंग सोडा लेमन ड्रिंक
यह अपच के लिए एक आसान और सबसे अच्छा विकल्प है। आप पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा के साथ नींबू का रस मिला सकते हैं जो पाचन संबंधी शिकायतों को दूर करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये ड्रिंक आपके पेट में कार्बोनिक एसिड पैदा करता है, जिससे अपच और गैस में कमी आती है। नींबू में मौजूद एसिड आपके पेट में एसिड के प्रोडक्शन को कम करता है और इसका एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट जीरा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें क्या है सेवन का सही तरीका
5. लौंग
लौंग में ऐसे पदार्थ होते हैं जो पेट में गैस को कम करने और गैस्ट्रिक स्राव को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह धीमी गति से पाचन को तेज कर सकता है, जिससे दबाव और ऐंठन कम हो सकती है। लौंग मतली और उल्टी को कम करने में भी मदद कर सकती है। ऐसे में आपको बस एक काम करना है कि दिन में एक बार 1 या 2 चम्मच पिसी हुई लौंग को शहद के साथ मिला कर लेना है। इसके अलावा आप लौंग की चाय बना कर भी पी सकते हैं। ये भी पेट दर्द के साथ उल्टी को कम करने में मदद कर सकता है।
तो, इन तमाम घरेलू उपचारों की मदद से आप पेट दर्द और उल्टी से बच सकते हैं। ये नुस्खे पेट की कई अन्य समस्याओं में भी मददगार है और आप इसे कभी भी आजमा सकते हैं।
all images credit: freepik