
Home Remedies For Dry Lips In Summer In Hindi: गर्मियां आते ही कई तरह की स्किन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। तेज धूप और लू का त्वचा के साथ-साथ हमारे होठों पर भी असर पड़ता है। गर्मियों में कई लोगों को होंठ फटने की शिकायत रहती है। शरीर में पानी की कमी की वजह से भी गर्मियों में हमारे लिप्स ड्राई होने लगते हैं। इसकी वजह से होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और कई बार खून भी निकलता है। गर्मी में ड्राई लिप्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के लिप बाम और क्रीम लगाते हैं। लेकिन इनसे भी यह समस्या खत्म नहीं होती है। इनका कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। गर्मी में सूखे और फटे होंठों से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपके होंठ सॉफ्ट और खूबसूरत बनेंगे -
गर्मी में फटे होंठों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Dry Lips In Summer In Hindi
गुलाब जल
गुलाब जल में ग्लिसरीन मिक्स करके होंठों पर लगाने से ड्राई लिप्स की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से अपने होंठों पर लगाएं और सूखने दें। उसके बाद पानी से वॉश कर लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी बनेंगे।
शहद
फटे होठों से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होता है, जो होंठों को फटने और सूखने से बचाता है। इसके लिए आप शहद को होंठो पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा कर रखें। उसके बाद पानी से धो दें। शहद में मौजूद गुण होंठों का कालापन दूर करने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: धूप में रहने की वजह से होंठ पड़ गए काले? इन 5 घरेलू उपायों से करें होठों को गुलाबी
नारियल का तेल
नारियल का तेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे फटे होंठो की समस्या दूर होती है। यह होंठो पर इंफेक्शन होने से भी रोकता है। इसके लिए आप कॉटन को नारियल तेल में डुबोकर अपने होंठों पर लगाएं। दिन में 4-5 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके लिप्स ड्राई नहीं होंगे। साथ ही, होंठों का कालापन भी दूर होगा।
घी
फटे होंठों को ठीक करने के लिए घी का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है। होंठो पर घी लगाने से होंठ जल्दी सूखते नहीं है और गुलाबी भी होने लगते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले होंठों पर देसी घी लगाएं। सुबह उठकर सादे पानी से इसे धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके लिप्स काफी सॉफ्ट हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: होंठ के ऊपरी हिस्से (अपर लिप्स) का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
खीरा
गर्मियों में खीरे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। खीरा होंठों को सूखने से बचाता है और मुलायम भी बनाता है। खीरे के रस को 10 से 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। रोजाना दिन में एक से दो बार ऐसा करने से लिप्स का कालापन भी धीरे-धीरे दूर होने लगेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version