Doctor Verified

सर्दियों में कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो राहत पाने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For Constipation In Winter: सर्दी में बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है,ऐसे में इन उपायों को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो राहत पाने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For Constipation In Winter: क्या आपको सर्दियों में अधिक कब्ज हो जाती है? कम पानी का सेवन, अधिक खाना, बहुत अधिक चाय और कॉफी, ये सभी कारक सर्दी के मौसम में कब्ज पैदा कर सकते हैं। सर्दी में फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, जिस वजह से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। कब्ज होने पर पेट ठीक से साफ नहीं होता है, जिस कारण भूख भी ठीक से नहीं लगती है। सर्दी में हमारे आसपास कई ऐसे फूड्स मौजूद होते हैं, जो कब्ज को बढ़ाते है। कब्ज रहने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। बहुत से लोग कब्ज से राहत पाने के लिए कई तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन से कई बार राहत नहीं मिलती है और इनका ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को किया जा सकता हैं। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात कीमसुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 

हल्का गुनगुना पानी पिएं

सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए दिनभर हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। हल्का गर्म पानी वात की ठंडी प्रकृति को संतुलित करते हैं, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। भोजन से 20 मिनट पहले या बाद में हल्के गुनगुने पानी के सेवन से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। 

दूध के साथ घी का सेवन करें

सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच देसी घी डालकर सेवन करने से कब्ज से राहत  मिलती है। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है और पेट की बाउल मूवमेंट भी ठीक होती है। दूध में गाय के देसी घी इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा रहता है।

hydration

अलसी के बीज

सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए अलसी के बीज का सेवन किया जा सकता है। अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता हैं। अलसी के बीज का सेवन करने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज को अच्छे से उबालें, अब इसे ठंडा होने पर चाय की तरह पिएं। इस ड्रिंक को रात को सोने से पहले लेने से सुबह पेट साफ करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में दर्द और अकड़न का कारण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से

त्रिफला 

सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए त्रिफला का सेवन किया जा सकता है। त्रिफला एक जड़ी-बूटी हैं, जो पेट की समस्याओं से राहत देता है। त्रिफला की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दी में इसके सेवन से कब्ज दूर होती है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच त्रिफला को 1 कप गर्म पानी में 10 मिनट तक भिगोना है। उसके बाद इस पानी का सेवन करें।

सेब

सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए सेब का सेवन किया जा सकता है। सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। दिनभर में एक सेब खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

सर्दियों में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

थायराइड से पीड़ित महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद गिलोय, थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए ऐसे करें प्रयोग

Disclaimer